MUZAFFARNAGAR-पांच निकायों में विकास कार्यों पर डीएम की मुहर

मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार से 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अन्तर्गत होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को जिलाधिकारी ने आज बिन्दूवार चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद् सहित पांच निकायोें के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए आयोजित बैठक में मुजफ्फरनगर पालिका के चार प्रस्तावों में दो को फिलहाल निरस्त कर दिया गया। उनको संशोधन के बाद दोबारा बैठक में लाने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं पांच निकायों के करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के प्रस्तावों को जिलाधिकारी ने मंजूरी प्रदान की। शहर में पालिका महावीर चैक के सौन्दर्यकरण के कार्य करायेगी। इसके साथ ही आगमी बैठक के लिए नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर ने करीब 14 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिये हैं, जिन पर आगामी बैठक में विचार होगा।

विकास भवन के सभाकक्ष में मंगलवार को 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत नगरीय निकायों को प्राप्त हुई टाइड और अनटाइड ग्रांट से कराये जाने वाले विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के अलावा नगर पंचायत शाहपुर, नगर पंचायत सिसौली, नगर पंचायत मीरापुर और नगर पंचायत भोकरहेडी से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नगरपालिका परिषद् की ओर से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने करीब 1.47 करोड़ रुपये की लागत वाले कुल चार प्रस्ताव समिति के समक्ष स्वीकृति के लिए रखे थे। इनमें कम्पनी बाग में सार्वजनिक शौचालय निर्माण, सूजडू चुंगी से सरकूलर रोड होते हुए रेशू विहार चैक तक साइड पटरी निर्माण, जानसठ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के टी प्वाइंट पर सड़क निर्माण और महावीर चैक का सौन्दर्यकरण कार्य शामिल रहा। समिति में इन प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान नगरपालिका के दो प्रस्तावों को निरस्त कर दिया गया है। जानसठ पुल के नीचे सड़क निर्माण और महावीर चैक का सौन्दर्यकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गयी है। इन दोनों कार्यों पर करीब 50 लाख रुपये का बजट खर्च किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य चार नगर पंचायतों से आये प्रस्तावों पर भी जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने बिन्दूवार चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  मुनीम कालोनी जैन मंदिर में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ


चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि डीएम ने दो प्रस्तावों को संशोधन के साथ आगामी बैठक में रखने के लिए कहा है। इसके लिए पालिका के सहायक अभियंता निर्माण को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि महावीर चैक का सौन्दर्यकरण कराते हुए वहां पर ‘आई लव मुजफ्फरनगर’ का इलेक्ट्रिक संदेश लगवाया जायेगा। ताकि शहर की सुन्दरता बढ़ सके। इसके साथ ही दूसरे कार्य भी होंगे। उन्होंने बताया कि नगरपालिका ने 15वें वित्त के अन्तर्गत अनटाइड ग्रांट में मिले 5.50 करोड़ और टाइड ग्रांट में मिले करीब 7-8 करोड़ रुपये की धनराशि से विकास कार्य कराये जाने का प्रस्ताव समिति को दिया है। इन पर आगामी बैठक में ही चर्चा होगी। इन कार्यों में प्रमुख रूप से टिकैत चैक से एटूजेड रोड तक नाला निर्माण, लक्ष्मण विहार में चार सीसी सड़क, नावल्टी चैक से हनुमान चैक तक शिव चैक होते हुए फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी है। ईदगाह से कृष्णापुरी जाने वाली सड़क निर्माण, हड्डी गोदाम खालापार रोड निर्माण, भोपा बस स्टैण्ड से लिंक रोड सड़क और नाला निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की सरकारों में मिला महिलाओं को सम्मानः सुनीता बालियान

एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि आज जनपद की मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् सहित पांच नगरीय निकायों में 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से विकास कार्य कराये जाने के प्रस्तावों को चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गयी। इसमें विभिन्न निर्माण कार्य और विकास कार्य कराये जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा करीब 5.10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी है। अन्य प्रस्तावों को आगामी बैठक में रखा जायेगा। बोर्ड बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के अलावा एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पंचायत शाहपुर के चेयरमैन अकरम कुरैशी, अधिशासी अधिकारी, पांचों निकायों के एई और जेई निर्माण एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कम्पनी गार्डन से टाउनहाल तक टैण्डर, टैण्डर का मचता रहा शोर

Also Read This

होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  डॉ. मुखर्जी

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  जल्द बदलेगा अहिल्याबाई चौक, वलहना चौराहे पर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  अवैध पिस्टल के 40 हजार रुपये के विवाद में दोस्त की निर्मम हत्या, टुकड़ों में मिली अंबुज की लाशफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई।

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के आवास पर पहुंची मिथलेश पाल, मिली जीत की अग्रिम बधाईइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »