पुल निर्माण होने के कारण बंद रास्ते से यात्रियो को करना पड़ रहा है दिक्कतो का सामना- हाजी अब्बास

भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा ) के पदाधिकारियों और सदस्यो ने यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी अब्बास के नेतृत्व में एक ज्ञापन उपज़िलाधिकारी युवराज सिंह को सौंपा ज्ञापन में बताया गया भायला रोड़ पर बन रहे नव निर्माण पुल का कार्य चल रहा है जिस कारण मेन रास्ता बंद कर दिया गया है रास्ता बंद होने से आने -जाने वाले यात्रियो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आगे बताया गया है इस पुल को जहां पर उतारक समाप्त किया जायेगा वहाँ पर बड़े वाहन जाने के लिए भी कोई रास्ता नहीं है आगे तंग गलियां होने के कारण जाम कि स्थति बनी रहती है यूनियन ने उपज़िलाधिकारी से उक्त समस्याओं का जल्द समाधान करने कि मांग कि है ज्ञापन देने वालो में अनुज कुमार, सलाउद्दीन, मौहम्मद सलीम त्यागी, उस्मान उस्मान आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में विद्युत ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा डालने पर पालिका अलर्ट

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »