MUZAFFARNAGAR–डंडा मारकर लूट करने वाले आठ शातिर दबोचे

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी से डंडा मारकर लूट करने वाले आठ शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा करते हुए उनके कब्जे से युवक से लूटे गये 3,000 रूपये, उसका मोबाईल फोन और अन्य सामान के साथ ही अवैध असलाह भी बरामद कर लिया है।

सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली बृजेश कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ बड़ा गुडवर्क करते हुए लूट के मामले का खुलासा कर इसमें शामिल रहे आठ शातिरों को गिरफ्तार किया है। बताया कि 26.02.2025 को अरूण कुमार पुत्र श्रीचन्द निवासी ग्राम फुलत थाना रतनपुरी ने खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि 24.02.2025 को वह हाईवे स्थित रेस्टोरेंट से काम खत्म करने के बाद नावला गांव रजवाहे से होते हुए अपने गांव फुलत जा रहा था। रजवाहे पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी मोटर साईकिल में डन्डा मारकर रोकते हुए पिटठू बैग सहित मोबाइल फोन व 5,000 रूपये छीन लिये थे। बताया कि खतौली पुलिस ने शनिवार को इस घटना का सफल अनावरण करते हुए 08 आरोपियों को खतौली से नावला मार्ग ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। इनमें गांव भैंसी निवासी अभिषेक पुत्र विनोद कुमार, सुहेल पुत्र रिजवान, सन्दीप उर्फ गुन्नू पुत्र अजयपाल, तरूण पुत्र सुबोध और यश पुत्र मुकेश शर्मा के साथ ही माज पुत्र अब्दुल जब्बार तथा सलमान पुत्र जहूर निवासीगण ग्राम नावला थाना मंसूरपुर एवं आयुष पुत्र अमित निवासी जमुना विहार थाना खतौली शामिल हैं। एसएचओ बृजेश ने बताया कि इनमें अभिषेक शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  कन्याएं समाज की धरोहर, इनकी सुरक्षा-संरक्षण जरूरीः कपिल देव

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  खाद नहीं मिलने पर किसानों ने लगाया गोदाम पर तालागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »