MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजद

मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में अज्ञात चोरों के आने की दहशत में अफवाह फैलाकर लोग अपनी पुरानी रंजिश को भी साधने का काम कर रहे हैं। पुलिस जांच में एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया है। इसमें जमीन को लेकर चल रही रंजिश में एक परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर परिवार के बुजुर्ग को निशाना बनाया और संदिग्ध लोगों को बैठाने का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग पर हमला कर उसको घायल कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार सगे भाइयों को नामजद करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरोपुर में घर में घुसकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग के पास से संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता है और वो इन संदिग्धों को पूरा संरक्षण दे रहा था, इससे गांव में दहशत का माहौल बन रहा था। चोर आने की चर्चा के बीच ग्रामीणों ने बुजुर्ग को संदिग्धों को बैठाने और बुलाने से मना किया तथा उनके बारे में जानकारी मांगी लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति ग्रामीणों को इसकी जानकारी नही दे रहा था।

इसे भी पढ़ें:  योगीराज में भाजपा को घायल कर रही पुलिस, भड़का आक्रो

इस मामले में गांव खुसरोपुर निवासी बुजुर्ग अमीर अहमद के पुत्र अमीन ने चरथावल थाने में तहरीर देकर पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। अमीन ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसके पिता अमीर अहमद अपने घर पर ही मौजूद थे, इसी बीच उनके गांव के निवासी नईम के चार पुत्रों रफी, ताहिर, नासिर और आरिफ हाथों में लाठी डंडे एवं धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आये और चारपाई पर लेटे उसके बुजुर्ग पिता पर अचानक हमला कर दिया। इस मारपीट में बुजुर्ग को काफी चोट आई। अमीन ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृति के लोग हैं और गांव में आये दिन झगड़ा फसाद करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी, मचा हंगामा

एसएचओ चरथावल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चारों हमलावर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया ये बात सामने आई है कि अमीर अहमद और नईम पक्ष के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के कारण चोर की अफवाह में बुजुर्ग पर हमला किया गया है। चोर की अफवाह और संदिग्ध लोगों के गांव में आकर अमीर के घर बैठने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी अभी घर से फरार हैं, उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सिल्वर टोन ने आरपीएल को 7

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »