MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11 गावों की सरकारी जमीन का गबन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् का सीमा विस्तार होने के करीब दो साल के बाद भी शहरी क्षेत्र में शामिल हुए 11 गांवों की सरकारी जमीन पालिका को नहीं मिल पाई है, जबकि सरकारी जमीन का काफी बड़ा भाग कब्जा लिया गया है। ऐसा ही कुछ आरोप लगाते हुए पालिका के सभासदों ने सरकारी भूमि को चिन्हित करते हुए जल्द से जल्द पालिका को हस्तांतरित कराये जाने की मांग कर जिलाधिकारी से इसके लिए जांच कमेटी का गठन करने की मांग की है। इन सभासदों को सीधा आरोप है कि पालिका के लैंड बैंक के रूप में मिलने वाली सरकारी जमीन का हस्तांतरण नहीं होने के कारण इस जमीन का गबन भू-माफियाओं द्वारा पटवारियों और ग्राम प्रधानों की आपसी मिलीभगत से किया जा रहा है। सभासदों की मांग पर जिलाधिकारी इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही कमेटी का गठन कर सीमा विस्तार वाले गांवों की सरकारी भूमि पालिका प्रशासन को हस्तांतरित कराये जाने का भरोसा दिलाया है।

नगरपालिका परिषद् के सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा के नेतृत्व में पालिका के अन्य सभासदों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात की। सभासदों ने जिलाधिकारी को एक पत्र भी सौंपा और आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार करते हुए 11 गांवों बीबीपुर, अलमासपुर, शाहबुद्दीनपुर, कूकड़ा, सरवट, सहावली, सूजडू, वहलना, मीरापुर, मन्धेडा और खानजहांपुर को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। इसके साथ ही बिलासपुर, शेरनगर, मुस्तफाबाद और मुजफ्फरनगर गैर आबाद की कुछ भूमि भी पालिका क्षेत्र में शामिल की गई थी। इन गांवों में करीब 1.78 लाख आबादी पालिका क्षेत्र का हिस्सा बनी है। 29 सितम्बर 2022 को प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद से आज तक इन गांवों की सम्पत्ति का शजरा, रिकार्ड रजिस्टर, परिवार रजिस्टर या अन्य कोई भी अभिलेख पालिका प्रशासन को तहसील प्रशासन की ओर से उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे पालिका को इन गांवों की सरकारी सम्पत्ति की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जबकि इस क्षेत्र में चकरोड, बंजर भूमि पालिका की सम्पत्ति सीमा विस्तार के साथ ही बन चुकी है। रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण इस सम्पत्ति की निग रानी में भी पालिका प्रशासन को मुश्किल पैदा हो रही है।

सभासद राजीव शर्मा ने कहा कि उनको जानकारी मिली है कि इन गांवों के निवर्तमान प्रधान एवं तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मिलीभगत कर चुके हैं और यहां उपलब्ध सरकारी जमीन का गबन कराने में जुटे हैं। इस भूमि पर अवैध कब्जे हो रहे हैं और प्लाटिंग की जा रही है। कई कालोनियों में चकरोड की जमीन कब्जा ली गई है। सभासदों ने डीएम से इस मामले में एक कमेटी का गठन करते हुए जांच कराने और सीमा विस्तार में आये क्षेत्र की सरकारी सम्पत्ति का पूरा ब्यौरा तहसील प्रशासन से पालिका को उपलब्ध कराये जाने की मांग की है ताकि सरकार भूमि की निगरानी करने के साथ ही उस पर जनहित में परियोजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शत्रु सम्पत्ति भी काफी है, उसका भी चिन्हिकरण किया जाये। इसके साथ ही इस क्षेत्र में नहर विकास, वन विभाग और शत्रु सम्पत्ति पर किये गये अवैध कब्जों को हटवाने के लिए भी अभियान चलाने की मांग सभासदों ने की है।

सभासदों ने अपनी शिकायत में कहा कि सीमा विस्तार में मिली 11 गांवों की सरकारी सम्पत्तियों का हस्तांतरण कराये जाने के लिए पालिका प्रशासन के द्वारा कई बार तहसील प्रशासन के अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन उनके द्वारा इस मामले में कोई भी सकारात्मक सहयोग प्रदान नहीं किया जा रहा है। सीमा विस्तार में आये क्षेत्र में जिनमें कई कालोनियों को विकसित किया जा चुका है, आशंका है कि इन कालोनियों में सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा करते हुए प्लाटिंग करने का काम किया गया है। जांच होगी तो सारी हकीकत सामने आ जायेगी। डीएम अरविंद मल्लप्पा ने एसडीएम सदर निकिता शर्मा को इस प्रकरण में रिपोर्ट देने के लिए कहा है, इसके साथ ही उन्होंने सभासदों को आश्वासन दिया कि वो इस मामले में कमेटी का गठन करते हुए जांच कराकर सीमा विस्तार वाले क्षेत्र की सरकारी सम्पत्ति का चिन्हिकरण कराते हुए पालिका प्रशासन को जल्द हस्तांतरित कराये जाने का काम करेंगे। इस दौरान सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, हनी पाल, शौकत अंसारी, प्रशांत गौतम, अन्नु कुरैशी, मौहम्मद खालिद, प्रियांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: मरम्मत कार्य के बाद गंगा बैराज पुल यातायात के लिए फिर खुला, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

Also Read This

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: मरम्मत कार्य के बाद गंगा बैराज पुल यातायात के लिए फिर खुला, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांसइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ऑपरेशन सिंदूर-सभी ने किया सेना के शौर्य को सलामलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »