अतर्राज्यीय वाहन चोरों से मुठभेड़, दो शातिर दबोचे

मुजफ्फरनगर। यूपी से उत्तराखंड तक लूट की सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को एनकाउंटर में घायल करने के बाद गिरफ्तार कर 12 घंटे में ही छह घटनाओं का खुलासा करने के बाद मंसूरपुर पुलिस ने एक और बड़ा गुडवर्क किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अतर्राज्यीय वाहन चोरों को पकड़ा है। इनमें एक शातिर के पैर में गोली लगी है, तो दूसरा जंगल से गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों के कब्जे से चोरी की कई गाड़ियां पुलिस ने बरामद की है, जिनकी कीमत 70 लाख रूपये से ज्यादा बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी तेज

सीओ खतौली राम आशीष यादव ने मुठभेड़ के सम्बंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना मसूरपुर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि शातिर वाहन चोर दिल्ली देहरादून हाईवे के किनारे स्थित बंद पड़ी पालीवाल फैक्ट्री के पास चोरी की गाड़ियां बेचने के लिए आये हुए हैं। इसी सूचना पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और इन बदमाशों की घेराबंदी की तो पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी कार्यवाही की तो एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके साथी को पुलिस ने जंगल से काम्बिंग के दौरान पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  सरकार के दखल के बाद भी किराये में मनमानी जारी, 45 हजार का बिका मुंबई का टिकट

सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए शातिर बदमाश की पहचान वाहिद पुत्र मेहदी हसन निवासी गांव राधना थाना किठौर मेरठ के रूप में हुई, उसका साथी आसिफ पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी गांव बहरामपुर थाना जानी मेरठ भी पकड़ा गया। दोनों अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो क्रेटा व एक सेल्टोस कार सहित अवैध असलाह और कारतूस बरामद किये है। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि शातिर वाहिद के खिलाफ विभिन्न राज्यों के थानों में 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज मिले हैं। वर्तमान में वह दिल्ली से एक मुकदमे में वाछित चल रहा है। बदमाशों के पास से बरामद की गई कारों की कीमत करीब 70 लाख रूपये आंकी जा रही है। पूछताछ में शातिर बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वो नोएडा सहित अन्य जगहों से वाहन चोरी कर विभिन्न राज्यों में उनको बेचने का काम करते हैं। आज भी वो यहां पर तीन कारों को बेचने के लिए आये हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर:डंपर हादसा मामले में थाना प्रभारी और

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी तेजइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी तेजलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »