MUZAFFARNAGAR-डकैती की योजना बना रहे बदमाशों से मुठभेड़

मुजफ्फरनगर। नहर की पटरी पर सुबह को लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले बदमाशों के साथ देर रात पुलिस का भी आमना सामना हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चलीं और पुलिस ने तीन बदमाशों को घायल कर दिया। इन तीनों घायल बदमाशों के साथ पुलिस ने इस मुठभेड़ में पांच शातिर लुटेरे बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि उनका एक साथी बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। एसपी देहात आदित्य बंसल व बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बदमाशों के पास से लूटे गये मोबाइल, धनराशि, अवैध असलाह और स्कूटी बरामद की है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस द्वारा लूट की घटनाओं को खोलते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी करने पर एसएसपी ने भी पुलिस टीम की सराहना की है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंसूरपुर रोड पर भट्टे के निकट पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 3 शातिर लुटेरे बदमाशों को उस समय मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दबोच लिया, जबकि वो अपने अन्य साथी बदमाशों के साथ डकैती की योजना बना रहे थे। जबकि सोमवार को सवेरे ही इन बदमाशों ने बसी नहर की पटरी पर कई लोगों को आतंकित करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बसी नहर के पास लूट की वारदात होने के बाद बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया था। एसओजी को भी इन बदमाशों की तलाश के लिए लगा दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर ब्रजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गत रात्रि में शाहपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की शाहपुर-मंसूरपुर रोड पर चांदपुर भट्टे के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 03 शातिर लुटेरे बदमाश घायल हो गये।

इसे भी पढ़ें:  वीआईपी घाट पर स्नान को लेकर कहासुनी के बाद लेखपाल को दरोगा ने पीटा

एसपी देहात ने बताया कि सोमवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा शाहपुर के बसी रजवाहे पर पंकज पुत्र अशोक निवासी बामनौली थाना दौघट, बागपत को गोली मारकर नकदी व मोबाईल लूट की वारदात की थी। इसके साथ ही अफसरान पुत्र शकील निवासी बसी कलां थाना शाहपुर से नकदी व मोबाईल लूटने की घटनाएं की थी। इसके अतिरिक्त इन बदमाशों द्वारा मंसूरपुर क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर घायल किया गया था।य इन घटनाओं के सम्बन्ध में थाना शाहपुर तथा थाना मंसूरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित थाना व एसओजी की टीमें गठित की गयी थीं। एसपी आदित्य बंसल ने बताया कि गत रात्रि को थाना शाहपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बदमाश शाहपुर-मंसूरपुर रोड पर स्थित चांदपुर भट्टे के पास बने खण्डहर में मौजूद हैं तथा डकैती की योजना बना रहे हैं। इसी दौरान पहुंची पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी, जिसमें 03 बदमाश घायल हो गए तथा 02 बदमाशों को काम्बिंग के दौरान गिफ्तार किया गया। 01 शातिर बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है। सीओ गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों में यश राणा पुत्र सुधीर राणा निवासी गोकुलपुर थाना शाहपुर, सनी बंसल पुत्र कालू जोगी, गोलू उर्फ रितिक पुत्र सतीश निवासी काकड़ा थाना शाहपुर को घायल अवस्था में पकड़ा गया, जबकि इसी दौरान कांबिंग में इनके साथी रितिक पुत्र पूरन और रक्षित पुत्र पूरन निवासीगण काकड़ा को गिरफ्तार किया गया, जबकि इनका साथी हर्ष पुत्र रामपाल निवासी काकड़ा फरार हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गये दो मोबाइल फोन, लूटे गये 8800 रुपये, दो दरांती, पिस्टल, रिवाल्वर और तमंचों के साथ ही 21 कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। एसपी देहात के अनुसार इस मुठभेड़ में शाहपुर थाना प्रभारी सहित दो इंस्पेक्टर, 5 दरोगा सहित 24 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस पकड़े गये बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें:  कलाल महासभा ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »