MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, चार कपड़ा व्यापारियों की मौत

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरूवार की अबसुबह भीषण हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार की भिड़ंत होने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग अलीगढ़ जनपद के रहने वाले थे और कपड़े के कारोबार से जुड़े हुए थे। इस कार में सात व्यापारी सवार थे, जो आपस में दोस्त थे। पीछे बैठे तीन दोस्त व्यापारियों की जान बच गई है। घायल अवस्था में उनको मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सातों दोस्त बुधवार की रात अलीगढ़ से उत्तराखंड के औली हिल स्टेशन पर घूमने के लिए निकले थे, उनका केदारनाथ जाने का भी प्रोग्राम था। हादसे के पीछे नींच की झपकी को मुख्य कारण माना जा रहा है, क्योंकि हाईवे पर दौड़ती कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार बताया गया है। हादसे के कारण मृत व्यापारियों के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर वो मुजफ्फरनगर पहुंच गये थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

जनपद अलीगढ़ के गौणअड्डा कस्बा निवासी सात दोस्त बुधवार की रात अर्टिगा गाड़ी संख्या एचआर 30 एए 2922 में सवार होकर उत्तराखंड घूमने के लिए निकले थे, उनका औली हिल स्टेशन और केदारनाथ तथा हरिद्वार जाने का प्लान था। सातों दोस्त राहुल कौशिक, जुगल, बबलू वार्ष्णेय, विपिन उर्फ भोला, ग्रीन वार्ष्णेय, राजू और मंगेराम रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं। जब ये दोस्त अपनी कार से गुरूवार की अल सुबह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पचैंडा बाईपास के निकट पहुंचे तो अचानक ही अर्टिगा कार ट्रक में पीछे से जा घुसी यह दर्दनाक हादसा होते ही चीख पुकार मच गई और लोग भी कार की तरफ दौड़ पड़े, कार बुरी तरह से ट्रक के पीछे घुसकर फंस जाने के कारण घायल कार सवार भी उसमें फंस गये थे। लोगों ने घायलों को निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन वो ज्यादा सफल नहीं हो पाये। पीछे बैठे कार सवारों को उतार लिया गया था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे नई मंडी कोतवाली की टीपीनगर पुलिस चौकी के इंचार्ज उप निरीक्षक मोहित कुमार ने अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर कार को ट्रक के नीचे से निकलवाने के बाद घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार हादसे में अर्टिगा कार सवार अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव गौणअड्डा निवासी जुगल (28) पुत्र ललित कुमार, विपिन उर्फ भोला (30) पुत्र महेंद्र पाल, गिरिन वार्ष्णेय (42) पुत्र शिवचरण और राहुल कौशिक (38) पुत्र बृजवीर की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन युवक मांगेराम, बबलू वार्ष्णेय निवासी गौणअड्डा और राजू निवासी रतनपुर खीरी थाना खैर जनपद अलीगढ़ घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। जबकि चारों मृत दोस्तों के शवों का पंचनामा भरकर पुलिस ने उनको पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था। सभी युवक गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार घूमने जा रहे थे। नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि ट्रक को छोड़ कर चालक फरार हो गया। दरोगा मोहित कुमार ने बताया कि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कार में आगे बैठे लोग और चालक बुरी तरह से फंस गये थे। जबकि पीछे की साइड बैठे तीन दोस्तों को ज्यादा चोट नहीं आई है। घायल मांगेराम ने बताया कि वो लोग बुधवार की रात उत्तराखंड घूमने और केदारनाथ के दर्शन करने के लिए निकले थे। औली और हरिद्वार में गंगा स्नान करने की योजना भी बनाई गई थी।

रात भर गाड़ी चलाई, तो सुबह सभी को नींद आ रही थी। इसी बीच शायद चालक को भी नींद आ गई और यह हादसा हो गया। जब कार ट्रक के नीचे घुसी तो तेज धमाके के कारण ही सभी की आंख खुली और चीख पुकार मच गई थी। बताया कि वो सभी रेडिमेड गारमेंट का कारोबार करते हैं और आपस में दोस्त थे। हादसे में चार दोस्तों की मौत पर उन्होंने गहरा दुख जताया और रोने लगे। वहीं पुलिस की सूचना पर व्यापारियों के परिजन भी दोपहर तक मंडी थाने पहुंच गये थे। परिजनों में भी कोहराम मचा नजर आया। सीओ नई मण्डी रूपाली राव ने घटना के सम्बंध में बताया कि गुरूवार को समय करीब 5.00 बजे नई मण्डी पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से पचेंडा कलां बाईपास पर ट्रक तथा अर्टिगा गाड़ी में दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पीआरवी, थाना प्रभारी नई मण्डी द्वारा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि अर्टिगा गाड़ी में 07 युवक सवार थे जोकि अलीगढ से औली जा रहे थे, उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे के हिस्से से टकरा गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान 04 युवकों की मृत्यु हो गयी। ट्रक को पुलिस ने मौके से कब्जे में ले लिया, लेकिन उसका चालक फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (रजिस्टर्ड )के तहसील अध्यक्ष बने/अश्विनी गर्ग

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने के पास व्यापारी के घर 20 लाख का डाकाजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »