काऊ सेंक्चुरी में वृक्षारोपण के साथ वाटिका की स्थापना

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव तुगलकपुर कम्हेडा स्थित काऊ सेंक्चुरी परिसर में शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि ‘बलिदान दिवस’ की पूर्व संध्या पर एक विशेष वृक्षारोपण एवं वाटिका स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना से प्रेरित सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और सभी को मां के नाम एक पेड़ लगाकर उसका संरक्षण करने की प्रेरणा दी।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भाग लिया। उनके साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री और काऊ सेंक्चूरी की स्थापना कराने वाले डॉ. संजीव बालियान, पूर्व विधायक प्रमोद ऊँटवाल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप, जिला पंचायत सदस्य रजत कुमार तथा काऊ सेंक्चुरी ट्रस्ट के अध्यक्ष कुश पुरी सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी व स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-हिंदू बूथों पर चला मिथलेश का जादू, सुम्बुल को भी हर बूथ पर मिला वोट, देखें बूथवार लिस्ट....

कार्यक्रम में सभी के द्वारा काऊ सेंक्चुरी परिसर में विभिन्न प्रकार के औषधीय, छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त एक सुसज्जित वाटिका की नींव रखी गई, जिसमें पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने वाले बोर्ड एवं शिक्षाप्रद संदेशों की व्यवस्था की जाएगी। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी हमें देशसेवा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। आज का यह वृक्षारोपण कार्यक्रम उनके विचारों को धरातल पर उतारने की एक छोटी सी परंतु महत्वपूर्ण पहल है।

इसे भी पढ़ें:  गजब- बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने अपने साथी पर की चप्पलो की बौछार....20 सेकंड में मारे 14 चप्पल


पूर्व विधायक प्रमोद ऊँटवाल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरणीय पहल नहीं, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक निवेश है। आयोग सदस्या सपना कश्यप ने महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में महिलाओं की भागीदारी समाज में एक नई चेतना जगाती है। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट अध्यक्ष कुश पुरी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि काऊ सेंक्चुरी न केवल गोवंश की सेवा का केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्रवासियों के सहयोग से सामाजिक सरोकारों का केंद्र भी बनता जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने ऐसे आयोजनों को समय-समय पर दोहराने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आवास के लिए मिलाया सीएम हेल्पलाइन नंबर, ठग लिये 26 हजार

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  गजब- बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजितफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजितइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आवास के लिए मिलाया सीएम हेल्पलाइन नंबर, ठग लिये 26 हजारलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »