शाहपुर मेन बाजार में आधी रात धमाका, तीन दुकानें जमींदोज

मुजफ्फरनगर। गुरुवार की आधी रात शाहपुर कस्बे के मेन बाजार में अचानक गूंजे तेज धमाकों ने पूरे इलाके की नींद उड़ा दी। महज चंद सेकेंडों में ही कस्बे के मैन बाजार में स्थित तीन दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं और कई अन्य दुकानों को भी क्षति पहुंची। इस घटना के बाद लोग भी दहल उठे और बाजार का माहौल मातम में बदल गया। करोड़ों की क्षति और संदिग्ध परिस्थितियों में हुए इस विस्फोट ने न सिर्फ पुलिस-प्रशासन को सतर्क कर दिया, बल्कि कस्बे भर में दहशत और गुस्से की लहर भी पैदा कर दी है। धमाके के पीछे कारणों को जानने के लिए पुलिस और विशेषज्ञ टीम जुटी हुई है। बारिश के बीच ही एसपी देहात ने भी मौके का दौरा किया।

शाहपुर कस्बे के मेन बाजार में गुरुवार देर रात एक भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। रात करीब एक बजे हुए इस धमाके से अनिल ज्वैलर्स, मदन ज्वैलर्स और आरिफ रेडीमेड नामक तीन दुकानें पूरी तरह जमींदोज हो गईं। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकान हिल उठे और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। धमाके की चपेट में आने से दुकानों का लेंटर और दीवारें ढह गईं, जिससे दुकान में रखा सारा सामान मलबे में दब गया। साथ ही, पास की कई अन्य दुकानों में दरारें आ गईं और इन दुकानों के सामने स्थित एक किराना दुकान का शटर टूट गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल की घेराबंदी करते हुए पीड़ित व्यापारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की। जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो धमाके के कारणों की तकनीकी जांच करने में जुटी रही। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम भी सुरक्षा कारणों से मौके पर मौजूद रही और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धमाके के पीछे जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच हर कोण से की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे किरायेदारी विवाद भी एक संभावित कारण हो सकता है, इसमें ऐसा ही कुछ सामने आया है, क्योंकि इन दुकानों को लेकर मालिक और किरायेदारों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, अभी पुलिस की और से किसी भी विवाद या कारण की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बाजार के लोग इसी को लेकर चर्चा करते हुए नजर आये। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। व्यापारियों ने इस हादसे पर पुलिस व प्रशासन से त्वरित जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि धमाके के पीछे कोई साजिश है या दुर्घटना, इसका खुलासा जांच के बाद ही संभव होगा।

इसे भी पढ़ें:  गेहूं में रेत मिलाकर गरीबों को बांट रहा राशन डीलर

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका ने

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  युवती ने घर बुलाया, गालियां दीं, बंधक बनाकर पिटवाया, युवक ने किया सुसाइडफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  थानाभवन: हसनपुर और रशीदगढ़ गांव में मेयर कोमल सैनी का जोरदार स्वागत, बेटियों के सम्मान पर दिया बड़ा संदेशइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »