स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चकमा देकर फरार हुआ फर्जी डाक्टर

मुजफ्फरनगर। बिना ऑप्रेशन ही घुटने के दर्द और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों का उपचार कराने के दावे के साथ हरियाणा से आकर यहां पर एक होटल में ओपीडी करने वाले चिकित्सक ने स्वास्थ्य विभाग की तेजतर्रार टीम की अंाखों में धूल झौंक दी और टीम को चमका देकर फरार हो गया। टीम के अफसर शिकायत के बाद इस चिकित्सक की कारगुजारी की जांच के लिए होटल पर छापा मारने पहुंचे थे, जिसमें चिकित्सक के पास कोई भी वैध डिग्री या दस्तावेज नहीं मिला। टीम के अफसरों ने थाने पहुंचकर फर्जी चिकित्सक के सम्बंध में सूचना दर्ज करा दी है।

दअसल, कुछ महीनों से अखबारों के माध्यम से पानीपत निवासी डॉ. तरूण बराक जिला मुख्यालय पर आकर रेलवे रोड स्थित एक होटल में अपनी विशेष ओपीडी का आयोजन करते हैं। इस चिकित्सक का दावा है कि वो हरियाणा के पानीपत में डॉ. बराक नी पेन ट्रीटमेंट सेंटर का संचालन करते हैं और घुटने के दर्द के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। डॉ. बराक के द्वारा मुजफ्फरनगर में 27 मई से 29 मई तक होटल में विशेष ओपीडी लगाने का इश्तहार अखबारों में दिया गया था। इसमें कहा गया कि हर तीसरे व्यक्ति को घुटने में दर्द की समस्या बनी रहती है। ऐसे में घुटने के ऑप्रेशन की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि अब बिना ऑप्रेशन ही इसका उपचार संभव है। डॉ. तरूण ने अपने इस इश्तहार में दावा किया है कि यह उपचार उनके द्वारा नी ऑफ लोडर ब्रेस के माध्यम से किया जाता है। घुटने के दर्द की समस्या को मेडिकल नहीं होने का दावा करते हुए डॉ. बराक का कहना है कि यह मैकेनिकल समस्या है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता गौरव स्वरूप का हुआ नागरिक अभिनंदन

डॉ. बराक ने अपनी ओपीडी शुल्क 500 रुपये और घुटने के उपचार के लिए 11 से 22 हजार रुपये का शुल्क रखा। इसके साथ ही कमर दर्द का उपचार छह हजार रुपये में करने का दावा किया। सुबह दस से शाम छह बजे तक वो ओपीडी कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल पर छापामार कार्यवाही करते हुए चिकित्सक को वहां पर ओपीडी करते हुए पकड़ लिया। उनके पास से नी ऑफ लोडर ब्रेस भी टीम ने बरामद किये। पूछताछ की गई तो डॉ. तरूण बराक फर्जी चिकित्सक निकला, जिसके पास कोई डिग्री नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  सांसद रामजी लाल के समर्थन में सड़क पर उतरे सपाई

टीम में शामिल स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को गोपनीय शिकायत मिली थी कि शहर के होटल वेलेंटाइन में डॉ. तरूण बराक द्वारा घुटने और कमर दर्द के उपचार के लिए विशेष ओपीडी की जा रही है, इसी को लेकर उनके निर्देश पर गठित टीम के द्वारा होटल पर छापा मारा तो डॉ. बराक वहां पर ओपीडी करते हुए पाये गये, जिनके पास कोई भी डिग्री नहीं थी। उनके पास से नी ब्रेस का सामान और एक रसीद बुक मिली। टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया ने पूछताछ की तो पता चला कि डॉ. बराक पानीपत के विशाल नगर फेस 2 के निवासी हैं। बताया कि जब टीम ने उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करने के लिए थाने पहुंची तो चिकित्सक टीम को चकमा देकर फरार हो गया। फर्जी चिकित्सक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में सूचना दे दी गई है। उनका कहना है कि चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  किसान नेता धर्मेंद्र मलिक को वित्त मंत्रालय से मिला निमंत्रण

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार का वादा समाज करेगा एनडीए को वोट, क्षेत्रीय

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »