खेती के लिए बिजली कटौती से किसानों में आक्रोशः धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में खेती के लिए विद्युत आपूर्ति के समय में कटौती करने के फैसले के विरोध को लेकर किसान संगठन सड़कों पर उतरने लगे हैं। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने इस फैसले के विरोध के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस फैसले को तत्काल वापस कराते हुए फसलों की सिंचाई के लिए कम से कम 12 घंटे विद्युत आपूर्ति कृषि फीडरों से देने की मांग की है।

भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक के नेतृत्व में बुधवार को सैंकड़ों की संख्या में किसान द्वारा रोड द्वारिका सिटी स्थित मुख्य अभियंता विद्युत पवन अग्रवाल के कार्यालय पर पहुंचे और उनका घेराव करते हुए वहीं पर धरना शुरू कर दिया। किसान कृषि फीडरों पर विद्युत आपूर्ति का समय घटाने का विरोध करते हुए फैसले पर आक्रोश जाहिर कर रहे थे। इसके लिए भाकियू अराजनैतिक द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मण्डल के जिलों में आज धरना दिया गया।

इस दौरान भाकियू प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के अंतर्गत सभी जनपदों में निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति को दो चरणों में सुबह-शाम किए जाने एवं गर्मी के समय में 10 घंटे से घटाकर 07 घंटे करना किसानों के साथ मजाक है। आधिकारिक स्तर पर गर्मी में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने का हवाला दिया जा रहा है। यह कारण उपयुक्त नहीं है। गर्मी के दिनों में किसानों को कृषि कार्य हेतु कम से कम 12 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो आपूर्ति कृषि फीडरों के सहारे किसानों को नलकूपों के लिए दी जा रही है, वो नाकाफी है, जिससे फसलों की सिंचाई करना संभव नहीं है। दो चरणों में बराबर आपूर्ति से उतनी ही सिंचाई होगी, जितनी सुबह के समय आपूर्ति से होगी। इसका मुख्य कारण है कि सुबह के समय की गई सिंचाई गर्मी के कारण शाम तक फिर सुख जाएगी। जिससे बिजली की अधिक खपत एवं सिंचाई कम होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में किसानों की बिजली की आवश्यकताओं को देखते हुए निजी नलकूपों पर विद्युत आपूर्ति सुबह 4.00 से 12.00 बजे एवं सांय 4.00 से 8.00 बजे तक किया जाये। कहा कि वर्तमान आदेश को लेकर किसानों में भारी असंतोष है। इसके दृष्टिगत किसान हित में पूर्व की भांति आगमी तीन महीनों के लिए किसानों को 12 घंटे निर्बाध आपूर्ति किए जाने के आदेश जारी किये जायें। 

इसे भी पढ़ें:  हिन्दी पत्रकारिता बहुत चुनौती पूर्ण कार्यः कपिल देव

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सीमा जैन के प्रस्ताव पर पालिका कन्या

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आठ दिवसीय समर कैंप का शुभारंभफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  HONUOR KILLING-कोर्ट मैरिज करने पर युवती की गोली मारकर हत्याइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  शामली…तो सुबह थानाभवन विधायक अफरफ अली मरा मिलेगा…युवक की टिप्पणी से आक्रोशलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »