MUZAFFARNAGAR-पानीपत-खटीमा हाईवे पर किसानों का घेराव

मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाये गये जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह भाजपा नेता गौरव पंवार के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग धरने पर बैठ गए। टोल पर क्षेत्रीय लोगों से शुल्क वसूली को लेकर विवाद चल रहा है।

जागाहेड़ी टोल प्लाजा के लिए शुल्क की दरों को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान की मौजूदगी में 30 किमी के दायरे के गांवों को निरूशुल्क निकालने पर सहमति बनी थी, लेकिन ठेकेदार कंपनी अब एक हजार यात्राओं के लिए 330 रुपये के पास का प्रावधान कर दिया है। इसके विरोध में भाजपा नेता गौरव पंवार के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग धरने पर बैठ गए हैं। वर्तमान में काजीखेड़ा, जागाहेड़ी और पीनना के वाहन निःशुल्क निकल रहे हैं।

एनएचएआई ने तय किया था कि टोल के बीस किमी के दायरे में गैर वाणिज्यिक वाहनों का मासिक पास 330 रुपये में बनेगा। कार, जीप, वैन या अन्य हल्के वाहनों से एक तरफ का टोल 85 रुपये वसूला जाएगा। टोल को लेकर हंगामा शुरू हुआ तो केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान की मौजूदगी में एनएचएआई के परियोजना निदेशक और ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों की बैठक हुई। तय किया गया था कि 30 किमी के दायरे में आने वाले गांव के लोगों के निजी वाहनों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा। लेकिन ठेकेदार कंपनी पर मनमर्जी करने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर का जुआरी गैंग पर कड़ा प्रहार, आठ जुआरी किये गिरफ्तार नकदी बरामद की

Also Read This

होली पर अतिरिक्त बसें: 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन

लखनऊ। होली पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन की घोषणा की है। यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 3600 से 4500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दिल्ली एवं गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यात्रा का दबाव अधिक रहता है। इसलिए इन क्षेत्रों में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या पहले से सुनिश्चित की जाएगी।  निर्देश दिए गए हैं कि शत-प्रतिशत निगम बसों को ऑनरोड रखा जाए। अनुबंधित बसों

Read More »

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »

मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी धरना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे पूरे कार्यालय में रोष का माहौल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों

Read More »

यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शाम छह बजे के बाद पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पशु क्रूरता रोकने को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा रूट पर चलने वाले घोड़ा-खच्चरों की निगरानी कड़ी की जाएगी और अतिरिक्त बोझ डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशु पालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभाग जल्द ही यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण करेंगे।विशेष रूप से पशु क्रूरता को रोकने के लिए कड़े

Read More »