रविवार को थाना सिविल लाइन का घेराव करेंगे किसान

मुजफ्फरनगर। पुलिस पर भ्रष्टाचार और लोगों के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन तोमर ने रविवार को थाना सिविल लाइन का घेराव करते हुए थाने में पंचायत करने का ऐलान किया है। युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अंकित गुर्जर ने कहा कि यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी के सम्मान में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने भारी संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की।

मदीना कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा नगर उपाध्यक्ष साजिद अली के निवास पर शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष युवा अंकित चौधरी के साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में थाना सिविल लाइन पुलिस कर्मियों के द्वारा आम जनता से किये जा रहे दुर्व्यवहार और यूनियन कार्यकर्ता को अपमानित करने पर रोष जताया गया। अंकित चौधरी ने बताया कि थाना सिविल लाइन में किसानों व आम जनों के साथ बहुत ही दुर्व्यवहार किया जा रहा है। भाकियू तोमर के सदर ब्लॉक अध्यक्ष सलीम मलिक अपने कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे थे, इंस्पेक्टर से मिलने के बाद उन्होंने अपनी बात रखी तो खुद इंस्पेक्टर ने उनको अंदर जाने के लिए कहा, जहां पर वो निर्दाेष व्यक्ति से मिलने के गये।

इसे भी पढ़ें:  एस० डी० कॉलेज ऑफ लॉ में स्टूडेंट्स को वितरण की गई लॉ की उपाधि

अंदर जाकर एक सिपाही द्वारा बहुत ही अभद्र व्यवहार किया गया जिससे पूरे संगठन में रोष है। युवा मंडल अध्यक्ष रजनी शर्मा ने बताया एसआई कृष्णपाल द्वारा महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। मंडल प्रभारी गीता गुर्जर ने बताया की किसी भी मामले में यदि मौजिज लोगों के द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर फैसला करा दिया जाता है तो भी सिविल लाइन पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी अवैध वसूली करने के चक्कर में सामाजिक फैसले को नकारते हुए जबरदस्ती मुकदमा दर्ज कराया जाता है। अंकित चौधरी ने कहा कि इसकी शिकायत इंस्पेक्टर से भी की गई है, यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो 18 मई को थाना सिविल लाइन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  भाई की साली से निकाह कर पत्नी को घर से निकाला

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  जन आक्रोश रैली में महिलाओं को होगी भागीदारीः पूनमजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »