नए साल पर भी पूर्व विधायक शाहनवाज राना को राहत नहीं

मुजफ्फरनगर। अपने चाचा पूर्व सांसद कादिर राना की राना स्टील फैक्ट्री पर डीजीजीआई मेरठ यूनिट की छापामार कार्यवाही के दौरान जीएसटी अफसरों का घेराव करने के मामले में फंसे पूर्व विधायक शाहनवाज राना की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जीएसटी प्रकरण में जमानत पाने के बावजूद भी उनको कारागार में ही बंद रहना पड़ रहा है, क्योंकि उनके खिलाफ फर्जी कंपनी को लेकर दर्ज केस में अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है। गुरूवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई फिर से टल गई। अब शुक्रवार को फिर से सुनवाई होगी।

बता दें कि पांच दिसम्बर को डीजीजीआई मेरठ यूनिट की टीम ने जनपद में अनेक औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही की थी। इसी कड़ी में डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता के नेतृत्व में जीएसटी अफसरों ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के वहलना चौक स्थित राना स्टील इंडिया प्रा.लि. पर भी छापामार कार्यवाही की गई थी। यहां पर पूर्व सांसद कादिर राना और उनके पुत्र कंपनी डायरेक्टर शाह मौहम्मद राना के साथ उनके सहयोगियों ने अधिकारियों का घेराव कर लिया था। इसी दौरान पूर्व सांसद कादिर राना के भतीजे पूर्व विधायक शाहनवाज राना और अन्य परिवारीजनों ने भी यहां पहुंचकर विरोध जताया था। इस मामले में जीएसटी अधिकारी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में पूर्व विधायक शाहनवाज राना, सद्दाम राना, कादिर राना की दो बेटियों सादिया और शारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  तलाक लिए बिना अलग रह रही महिला करवा सकती है गर्भपात, पति की मंजूरी जरूरी नहीं: हाईकोर्ट

पांच दिसम्बर से ही पूर्व विधायक शाहनवाज राना जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। जीएसटी प्रकरण में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन इसी बीच श्री जम्बोदीप एक्सपोर्ट कंपनी में फर्जी बिलिंग और जुर्माना राशि जमा नहीं कराये जाने के मामले में उनके पुत्र शाह आजम राना सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया और पूर्व विधायक शाहनवाज राना को इसमें भी मुल्जिम बनाया गया था। इस मामले में जमानत नहीं होने के कारण शाहनवाज राना को न्यायिक हिरासत में ही रहना पड़ रहा है। प्रकरण में गुरूवार को विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी गोपाल उपाध्याय के समक्ष भी पूर्व विधायक शाहनवाज राना की जमानत अर्जी पेश की गई, लेकिन अभियोजन पक्ष की ओर से इस पर बहस के लिए समय की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसको स्वीकार करते हुए विशेष अदालत के न्यायाधीश द्वारा आज भी जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं की गई और इसके लिए तीन जनपरी की तिथि मुकर्रर की है। 

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में अब अपने सेवा देंगे न्यूरो सर्जन डॉ. अश्वमेघ

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में अब अपने सेवा

Read More »