MUZAFFARNAGAR-स्क्रैप व्यापारी के घर दिनदहाड़े घुसे चार, साफ दी नकदी और जेवर

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्क्रैप व्यापारी घर पर ताले लगाकर मंदिर क्या गया कि उसके पीछे मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े ही पूरा घर खंगाल लिया। चोर लाखों के जेवर और मोटी रकम लेकर फरार हो गये। पीड़ित घर पहुंचा तो ताले टूटे देखकर हड़कम्प मच गया। सीओ और थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

सूत्रों के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के सैनिक विकास कालोनी में रह रहे स्क्रैप व्यापारी शिवम के घर पर दिनदहाड़े ही चोरों ने ताले तोड़कर लाखों का माल साफ कर दिया। पीड़ित घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शिवम ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों को रविवार के दिन शहर में ही स्थित अपनी ससुराल में छोड़ दिया था। वो घर पर अकेला था और सोमवार की सुबह वो भरतिया कालोनी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में पूजा और दर्शन के लिए गया था, इसके बाद वो सीधा शहर में ही अपने जीजा के आवास पर उनसे मिलने के लिए चला गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब जिले में हर माह टॉप थ्री पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

दोपहर के करीब लौटा तो घर पर लगा ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के लाॅक भी टूटे पड़े थे। शिवम ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर घर में रखे पांच लाख रुपये नकद और सोने एवं चांदी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात के साथ ही अन्य कीमती सामान चुराकर ले गये हैं। चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। सीओ मंडी रूपाली राव और एसएचओ नई मंडी बबलू सिंह वर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सीओ मंडी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कायम किया जा रहा है। चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों से मदद ली जा रही है, जल्द ही खुलासा हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के उद्यमियों ने बताया आखिर क्यों जहरीली हो रही हवा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  बरेली में आंधी-बारिश से दो की मौतरिलायंस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब जिले में हर माह टॉप थ्री पुलिस कर्मी होंगे सम्मानितफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में न्यूड गैंग का आतंक: दौराला क्षेत्र में महिलाओं पर हमले की कोशिश, पुलिस ने ड्रोन से की तलाशीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा ने गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को किया बर्खास्त, महिला के साथ वायरल वीडियो बना वजहलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई

Read More »