PALIKA–सरकार ने खोला खजाना, निकायों में हुई धनवर्षा

मुजफ्फरनगर। शहरी विकास को गति देने के लिए नगरीय निकायों को केन्द्र सरकार ने राज्य वित्त आयोग के तहत शेष किश्त की धनराशि जारी कर दी है। जिले की दस निकायों को राज्य वित्त आयोग से करीब 18 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। मुजफ्फरनगर पालिका को इसके तहत 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिली है। जबकि खतौली पालिका को दो करोड़ और बुढ़ाना नगर पंचायत को एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

केन्द्र सरकार ने राजय वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर प्रदेश की नगरीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में वास्तविक प्राप्तियों के आधार पर अवशेष समनुदेशन की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके तहत स्थानीय निकाय निदेशालय से निकायों को ये धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। इसमें नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 10 करोड़ 14 लाख 90 हजार 459 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा नगरपालिका परिषद् खतौली को 02 करोड़ 18 लाख 73 हजार 634 रुपये की किश्त प्राप्त हुई है। जबकि जिले की आठ नगर पंचायतो में से नगर पंचायत बुढ़ाना को 01 करोड़ 18 लाख 10 हजार 36 रुपये, नगर पंचायत मीरापुर को 86 लाख 45 हजार 323, नगर पंचायत पुरकाजी को 79 लाख 49 हजार 60 रुपये की ग्रांट मिली है। नगर पंचायत चरथावल को 67 लाख 40 हजार 515, नगर पंचायत जानसठ को 61 लाख 04 हजार 367, नगर पंचायत शाहपुर को 62 लाख 54 हजार 765, नगर पंचायत भोकरहेडी को 53 लाख 58 हजार 252 रुपये और नगर पंचायत सिसौली को 47 लाख 01 हजार 799 रुपये की ग्रांट मिली है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस की शातिर गौकश से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

निदेशक स्थानीय निकाय डाॅ. नितिन बंसल ने निकायों को भेजे स्वीकृति आदेश में कहा है कि राज्य वित्त की इस धनराशि से सबसे पहले निकाय में कार्यरत और सेवानिवृत्त कार्मिकों, जिनमें केन्द्रीयत, अकेन्द्रीयत, संविदा और आउटसोर्स सभी कर्मचारी शामिल हैं के सभी देयों का भुगतान किया जायेगा। इसे अनिवार्य किया गया है। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाये, ऐसा सख्त आदेश दिया गया है। कर्मचारियों के सभी देयों के भुगतान के बाद यदि निकायों के पास जारी धनराशि से पैसा बचता है तो वो अवशेष धनराशि का उपयोग कार्ययोजना बनाकर विकास या अन्य कार्यों में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए के नाम पर अवैध वसूली और रंगदारी का धंधाः शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पंचम राज्य वित्त आयोग में दस निकायों को मिले 13.36 करोड़

मुजफ्फरनगर। नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत दिसम्बर माह का पैसा भी प्राप्त हो चुका है। इसमें जिले की दस निकायों को 13.36 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिली है। पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत शहर पालिका को 09 करोड़ 23 लाख 71 हजार 306 और खतौली पालिका को 01 करोड़ 28 लाख 56 हजार 884 रुपये की धनराशि मिली है। नगर पंचायत बुढ़ाना को 60 लाख 09 हजार 608, चरथावल को 32 लाख 32 हजार 314, भोकरहेडी को 26 लाख 18 हजार 181, जानसठ को 29 लाख 12 हजार 460, मीरापुर को 44 लाख 47 हजार 428, पुरकाजी को 39 लाख 77 हजार 546, शाहपुर को 29 लाख 63 हजार 872 और सिसौली को 22 लाख 90 हजार 363 रुपये पंचम राज्य वित्त आयोग से दिसम्बर माह की किश्त के रूप में मिले हैं। इस धनराशि का खर्च निकायों को वेतन एवं अन्य अधिष्ठान व्यय के रूप में करना होता है। 

इसे भी पढ़ें:  पचेंडा के पहलवान युधिष्ठिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा पुरबालियान चकबंदी का मामलाजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »