संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी करे सरकारः दीपक गम्भीर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के सहारनपुर मंडल प्रभारी दीपक गम्भीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल को संविदा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

दीपक गम्भीर ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2006 से लेकर अब तक संविदा सफाई कर्मचारी पूरे समर्पण और निष्ठा से कार्यरत हैं, लेकिन अभी तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 19 वर्षों की सेवा के बावजूद किसी जनप्रतिनिधि ने इस विषय को गंभीरता से नहीं उठाया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि राज्य की सभी नगर निकायों में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और उन्हें छठे वेतनमान की तरह सातवें वेतनमान का लाभ भी दिया जाए। साथ ही मौसम के अनुसार वर्दी, भविष्य निधि और साप्ताहिक अवकाश जैसी सुविधाएं शासनादेश के अनुसार सभी नगर निकायों में उपलब्ध कराई जाएं।

इसे भी पढ़ें:  राशन डीलर खा गया खाद्यान्न, लाइसेंस निलंबित, मुकदमा हुआ दर्ज

दीपक गम्भीर ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर की नगर पंचायतोंकृबुढ़ाना, सिसौली, शाहपुर, मीरापुर, भोकरहेड़ी, पुरकाजी और जानसठकृमें कार्यरत सफाई कर्मचारियों को इन बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है, जबकि केवल मुजफ्फरनगर नगर पालिका और खतौली नगर पालिका में ही ये सुविधाएं दी जा रही हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर घामा वाल्मीकि, जिला महामंत्री गोपाल सुधाकर, महानगर अध्यक्ष गौतम राम, चरथावल महामंत्री सुनील सूद, नगर अध्यक्ष बुढ़ाना सोहनलाल, सफाई नायक मोहित, मुकेश बुढ़ाना, भोक्काहेडी नगर अध्यक्ष अरुण कुमार, अशोक कांगड़ा और आलीशान समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सीमेंट कारोबारी ने पहले पढ़ी नमाज फ‍िर खुद को गोली मारी

Also Read This

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  12 चौकी प्रभारियों सहित 30 दरोगों का तबादला, एक चौकी प्रभारी लाइन हाजिरसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »