हाजीपुरा गांव-अमिट छाप छोड़कर जा रहे पीसीएस नरेन्द्र बहादुर सिंह

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर साढ़े तीन साल की एक लंबी, यादगार और शानदार पारी खेलने के बाद पीसीएस अफसर नरेन्द्र बहादुर सिंह का आखिरकार गुरूवार देर शाम तबादला कर दिया गया। शासन ने उनको लखीमपुर खीरी जनपद में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर नई तैनाती दी है। अपने शांत स्वभाव और मृद व्यवहार के कारण यूपी-12 वालों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह भी मुजफ्फरनगर को अपने घर जैसा मानने लगे। उन्होंने अनेक कार्य किये, लेकिन आजादी के सात दशक बीतने के बावजूद भी आदिवासियों जैसे हालात में जीवन जी रहे हाजीपुरा गांव के लोगों के लिए वो भगवान स्वरूप बनकर आये और अब वहां के ग्रामीणों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़कर जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा गुरूवार को देर शाम 18 पीसीएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया। इसमें मुजफ्फरनगर में तैनात एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह का नाम भी शामिल है। उनको लखीमपुर खीरी में एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। उनका तबादला होने की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके जनपद में शानदार कार्यकाल को याद किया और बधाई दी। तबदला होने पर अक्सर अफसरों को काम छोड़ते हुए देखा जाता है, लेकिन एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह कार्यालय में जुटे नजर आये। सवेरे दस बजे से पहले ही वो एनआईसी में वीसी में शामिल थे, तो इसके बाद अपने कार्यालय में बैठक ली, लोगों की फरियाद सुनी, बैठकों का लम्बा दौर चला।

इसे भी पढ़ें:  गांव खेडी करमू में चैकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला

साढ़े तीन साल में घर जैसा हो गया मुजफ्फरनगर

नरेन्द्र बहादुर सिंह मूल रूप से जनपद देवरिया के निवासी हैं और वो साल 2011 बेच के पीसीएस अफसर हैं। जुलाई 2011 में प्रशासनिक सेवा में आए। उनको 23 अक्टूबर 2021 को मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन बनाया गया था और यहां साढ़े तीन साल का एक लंबा और यादगार कार्यकाल उन्होंने बिताया। इससे पहले वो फर्रुखाबाद, मऊ, कौशाम्बी और चित्रकूट जनपदों में डिप्टी कलक्टर रहे, गोरखपुर में उन्होंने सीएलओ के पद पर कार्य किया और मुरादाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट रहे। यहां से उनको बदायूं में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात किया गया था और वहां से मुजफ्फरनगर तथा अब लखीपुर खीरी में तैनाती मिली है।

इसे भी पढ़ें:  रूठों को मना रहीं इकरा हसन, सभासद शौकत से की वीडियो कॉल

गांव हाजीपुरा को मुख्यधारा में लाकर चमकाया

एडीएम प्रशासन के पद पर रहते हुए पीसीएस अफसर नरेन्द्र बहादुर सिंह भोपा क्षेत्र के गांव हाजीपुरा का कायाकल्प करने के लिए व्यक्तिगत रूप से जुटे रहे और गांव के विकास को ही वो अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं। उनका कहना है कि जब वो इस गांव में पहुंचे तो वहां आदिवासी जैसा जीवन दिखाई दिया। फूंस के छप्पर वाली झोपड़ियां और मूलभूत सुविधाओं का टोटा था, न सड़क, न पानी-बिजली और न ही शिक्षा का कोई मुख्य साधन, ऐसा लगा कि मानो वो सदियों पीछे के जीवन में आ गए हों। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और इस गांव को निखारने में जुट गये। नरेन्द्र बहादुर इसे भगवान की कृपा ही मानते हैं, जो वो इस गांव में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा के साथ ही पथ प्रकाश और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा को विकसित कर ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधारने में सफल नजर आये। इसके लिए इस गांव के लोग उनको भगवान का स्वरूप मान रहे हैं, उनके तबादले से यह लोग दुखी हैं और खुश भी हैं, क्योंकि किसी ने आकर उनके दिल को छूने का काम किया और जीवन बदल गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाद के कारण टली पालिका ठेकों की नीलामी

वेस्ट टू एनर्जी लाये और बड़े चुनाव कराये

मुजफ्फरनगर में कूड़े से बिजली बनाने के वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट के विचार को एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बंद फाइलों से बाहर निकाल धरातल पर लाने के लिए जद्दोजहद की। नगरपालिका में पंकज अग्रवाल के कार्यकाल में यह सपना संजोया गया था, लेकिन परवान नहीं चढ़ पाया। निवर्तमान डीएम चन्द्रभूषण सिंह के कार्यकाल में एडीएम प्रशासन नरेन्द्र इसमें जुटे और अब जल्द ही पालिका वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को वजूद में लाने जा रही है। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय के साथ ही उपचुनाव भी कराये, लेकिन ग्राम पंचायत चुनाव उनके आने से पहले हो गया था। चुनावी व्यवस्थाओं के लिए उनको निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मानित भी किया गया। तीन कांवड़ यात्रा आयोजित कराने का उनका अनुभव भी बेजोड़ रहा। वो कहते हैं कि अब मुजफ्फरनगर अपना लगने लगा, यहां के लोग और मीडिया ने भरपूर साथ दिया, जिसे वो एक अमूल्य धरोहर के रूप में संजोकर अपने साथ ले जा रहे हैं। 

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  बड़ी डीजे कांवड़ रोकने को कांवड़ियों के

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  गांव खेडी करमू में चैकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमलाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बड़ी डीजे कांवड़ रोकने को कांवड़ियों के बीच पहुंचे एसपी सिटी पसीने में डूबेइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  रूठों को मना रहीं इकरा हसन, सभासद शौकत से की वीडियो कॉललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »