MUZAFFARNAGAR-हिन्दूवादी संगठनों ने किया चीफ इंजीनियर का घेराव

मुजफ्फरनगर। हिन्दू संघर्ष समिति के नेताओं के साथ भरतिया कालोनी के सैंकड़ों लोगों ने मंगलवार को जानसठ रोड स्थित विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर पवन अग्रवाल के कार्यालय पहुंचकर उनका घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। समिति के नेताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भरतिया कालोनी में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा खरीदे गये मकान में बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद भी कोई गंभीर कार्यवाही ना किया जाना विभाग की मिलीभगत को दर्शा रहा है। समिति ने चीफ को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि कार्यवाही नहीं हुई तो उनके कार्यालय पर बेमियादी आंदोलन किया जायेगा।

बता दें कि भरतिया कालोनी में दूसरे समुदाय के मौहम्मद नदीम के द्वारा पूर्व विधायक के मकान के पास ही एक मकान खरीदा गया। पिछले दिनों इस मकान में रात्रि में लोगों ने धावा बोला तो यहां पर आपत्तिजनक सामग्री मिली। कटिया डालकर यहां पर बिजली चलाई जा रही थी और यहां पर सामूहिक रूप से नमाज भी पढ़ाने का मामले सामने आने पर भरतिया कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए दूसरे समुदाय के व्यक्ति का हिन्दू बाहुल्य इलाके में मकान खरीदने पर आपत्ति जताते हुए कार्यवाही की मांग की थी, तभी से इस मामले को हिन्दूवादी संगठनों के द्वारा लगातार उठाया जा रहा है। मंगलवार को हिन्दू संघर्ष समिति के संयोजक व्यापारी नेता संजय मिश्रा के नेतृत्व में हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं और भरतिया कालोनी के सैंकड़ों लोगों ने जानसठ रोड स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए उनका घेराव किया।

समिति के संयोजक संजय मिश्रा ने बताया कि भरतिया कालोनी के मकान में विद्युत कनेक्शन नियमों की अनदेखी करते हुए स्वीकार किया गया है। वहां पर लोगों ने जब प्रदर्शन कर जांच पड़ताल की तो सीधे एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चलाई जा रही थी। बिजली चोरी करने के मामले में कोई भी गंभीर कार्यवाही नहीं की गई। जेई और लाइनमैन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि मकान में लिफ्ट भी लगी हुई है। ऐसे में केवल दो किलोवाट का कनेक्शन ही विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार करते हुए बिजली चोरी को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने मुख्य अभियंता से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर इसमें शामिल विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की। इसके लिए दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि कार्यवाही नहीं हुई तो उनके कार्यालय पर हिन्दूवादी संगठनों के द्वारा बेमियादी आंदोलन शुरू किया जायेगा। इस दौरान शिवसेना शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी द्वारा जब चीफ पवन अग्रवाल को कार्यालय के बाहर धूप में बैठाने की बात कही गई तो चीफ भी उखड़ गये और वो कुर्सी से तुरंत खड़े हो गये तथा बाहर बैठाने के लिए कहने लगे। इसी बीच गरमा गरमाई हो जाने से माहौल बिगड़ गया। बाद में दूसने नेताओं ने बीच-बचाव करते हुए मामले को संभाला।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूकड़ा में दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा

चीफ पवन अग्रवाल ने बताया कि भरतिया कालोनी मकान के प्रकरण में बिजली चोरी होने पर सम्बंधित लाइनमैन के खिलाफ एक्सईएन टाउनहाल डीसी शर्मा के द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके साथ ही बिजली चोरी के लिए मकान मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। नियमों की अनदेखी कर कनेक्शन स्वीकृत करने के लिए उन्होंने एक्सईएन टाउनहाल को जांच के निर्देश दिये हैं, उनकी रिपोर्ट आने पर उसमें दिये गये तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से संजय मिश्रा, नरेन्द्र पंवार उर्फ साधु, अरुण प्रताप सिंह, ललित महेश्वरी, मनोज पाटिल, मुकेश त्यागी, पवन मित्तल, राजीव धीमान, संजय वाल्मीकि, अंजेश गुर्जर, लोकेंद्र कुमार, पवन पांचाल, शैलेंद्र शर्मा, अमित गोयल, रवि शर्मा, शिव वाल्मीकि, रमन शर्मा, दिनेश आर्य, चंद्र शर्मा, बाबू शर्मा, अंकुर जैन, अंबुज टार्जन, अश्विनी सिंगल, मोहित, सचिन गोदियाल, अमित कटारिया, अनिल शर्मा, कपिल पाल, राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  साइबर ठगी की शिकायत महिला के पुलिस ने वापस कराये 5.25 लाख रुपये

Also Read This

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »

मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी धरना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे पूरे कार्यालय में रोष का माहौल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों

Read More »

यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शाम छह बजे के बाद पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पशु क्रूरता रोकने को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा रूट पर चलने वाले घोड़ा-खच्चरों की निगरानी कड़ी की जाएगी और अतिरिक्त बोझ डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशु पालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभाग जल्द ही यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण करेंगे।विशेष रूप से पशु क्रूरता को रोकने के लिए कड़े

Read More »

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से मंगलवार दोपहर राज्य की छह जिला अदालतों में अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए बम प्लांट होने की सूचना मिलते ही अदालतों को तत्काल खाली कराया गया और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। दोपहर 2 बजे तक चली तलाशी में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट, बैंकशॉल कोर्ट सहित हुगली जिले के चिनसुराह, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल व दुर्गापुर और मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर अदालतों को यह धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही पुलिस ने स्निफर डॉग्स, बम डिस्पोजल स्क्वाड और विशेष सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा। सभी अदालत परिसरों की सघन जांच की गई। तलाशी के

Read More »