आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने किया तीसरे मोर्चे का गठन

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल ;आईएमसीद्ध के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने तीसरे मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने इसकी घोषणा दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक बैठक के बाद की है। बैठक में मुस्लिम, दलित व पिछड़ा वर्ग से अपने-अपने क्षेत्र में राजनीतिक पहचान रखने वाले दलों के नेताओं के अलावा इंडिया गठबंधन के संभावित सहयोगियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यह भी तय हुआ कि मुस्लिम, दलित और पिछड़ा वर्ग के साथ हो रही नाइंसाफी के खिलाफ सब एक साथ खड़े होंगे मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद लगा था कि भाजपा को हराने के लिए मजबूत गठबंधन सामने आया है, लेकिन कांग्रेस की नीतियों से गठबंधन बिखरता महसूस हो रहा है। भाजपा और आरएसएस जैसी शक्तियों से मुकाबला करने की क्षमता और इच्छा किसी में नजर नहीं आ रही है। मुस्लिमों, दलितों को नजर अंदाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सरधना पर जयंत का दांव, BJP के अंदरूनी समीकरणों से क्यों बढ़ी RLD की उम्मीद?

मौलाना ने कहा कहा कि हमारे हक हमें मिलने चाहिए। जो भी पार्टी इन सब में हमारे साथ हैं उनसे बात की जाएगी। अगर हमें गुलाम बनाकर हमारे वोट लेने तक हमें सीमित किया जाता है तो कथित सेकुलर पार्टियों को इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ही नहीं, देश की सभी एजेंसियां सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी के अनुसार तमाम मुद्दों पर गठबंधन की तरफ से देश की सेक्युलर पार्टियों को निमंत्रण दिया गया है। साथ ही ईवीएम पर बैन लगाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता ने आधी रात तुड़वा दी पड़ौसी दुकानदार की दीवार

Also Read This

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो रही ललित मोहन की क्रांतिसेनासपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »