ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाट

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में झूठी शान के लिए बेटी की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रेमी से बात करने से मना करने पर वह बहस करने लगी थी। पूरे समाज में इज्जत बचाने के लिए बेटी को मारना पड़ा। गुस्से में हत्या करने के बाद भूपेंद्र अब पश्चाताप भी कर रहा है। थाना परौर क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे बेटी सुनैना (16 वर्ष) को प्रेमी से फोन पर बात करते हुए देखा तो टोक दिया। इस पर बेटी ने उल्टा जवाब दे दिया। बेटी के जवाब देने और बहस करने पर भूपेंद्र भड़क गया। गुस्से में उसने बेटी पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के बाद भूपेंद्र मौके से भाग गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सुबह करीब नौ बजे उसे कुबेरपुर से कलान की तरफ जाने वाली सड़क से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता था। गांव में एक लड़के से सुनैना का प्रेम प्रसंग होने पर वह परिवार के साथ दिल्ली चला गया था। वहां भी बेटी का दूसरे लड़के से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद वह परिवार के साथ बेटी को लेकर फिर से गांव आ गया था। बेटी ने गांव वाले प्रेमी से फिर से बातचीत करना शुरू कर दिया था। भूपेंद्र ने बताया कि बेटी पढ़ने में तेज थी। मेहनत-मजदूरी करके उसकी पढ़ाई करा रहा था कि वह किसी काबिल बन जाएगी। बेटी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। सोचा बाद में समझ जाएगी। जब उसने पलटकर जवाब दिया तो वह सहन नहीं कर पाया और गुस्से में बेटी की हत्या कर दी। भूपेंद्र ने बताया कि प्यार से पाली बेटी को मारने का बहुत अफसोस है। समाज में बेइज्जती के डर से मजबूरी में यह कदम उठना पड़ा। भूपेंद्र ने बताया कि बेटी की हत्या करने के बाद वह थाने में आत्मसमर्पण करने जा रहा था। जैसे-जैसे थाना करीब आ रहा था, उसके अंदर पुलिस का डर उसके अंदर बढ़ता गया। बाद में वह भाग गया। इसके बाद क्षेत्र में इधर-उधर छुपकर समय काटा। बुधवार को सुबह शाहजहांपुर चला आया। वह पंजाब जाने के लिए घर रुपये लेने जा रहा था। रात में कई जगह रास्ते में लिफ्ट लेकर सुबह गांव की तरफ जा रहा था। तभी पुलिस को सूचना मिली और उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार बरामद की। सीओ जलालाबाद अमित कुमार चौरसिया का कहना है कि आरोपी भूपेंद्र पंजाब भागने की फिराक में था। वह घर से रुपये लेने आया था। तभी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। मामले में विधिक कार्रवाई कर उसको जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ALERT-बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी का बिछाया जा रहा जाल

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »