MUZAFFARNAGAR PALIKA-वार्ड 33 में 22 फैंसी लाइटों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने श्री आदर्श रामलीला सेवा भवन समिति को विकास की सौगात देते हुए रामलीला ग्राउंड पर फैन्सी लाइट का कार्य कराया गया। श्री राम नवमी पर्व के अवसर पर विकास की यह सौगात प्रदेश सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा जनता को समर्पित कर दी गई।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के वार्ड संख्या 33 के अन्तर्गत श्री राम लीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के ग्राउंड पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से 22 फैन्सी विद्युत पोल लगवाये गये, जो आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। इससे ग्राउण्ड पर प्रकाश की व्यवस्था में सुधार हुआ और सौन्दर्यकरण भी होने से यहां लोगों आकर्षित हो रहे हैं। रविवार को श्री राम नवमी पर्व के अवसर पर पथ प्रकाश के लिए इस अनूठे कार्य को जनता को समर्पित किया गया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर इस विकास कार्य का लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें:  जब मरीज ज़मीन पर, और बेड पर कुत्ते…गोंडा मेडिकल कॉलेज में मरीजों से पहले कुत्तों को बेड

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धन से 22 फैंसी विद्युत पोल लगवाये गये हैं। इनमें एलईडी लाइट लगी हैं और ऑटोमेटिक सेंसर के बेस पर यह कार्य करते हैं। अंधेरा छा जाने पर ये लाइट स्वयं ऑन होंगी और सूर्य का प्रकाश फैल जाने पर ऑफ हो जायेंगी। इससे अनावश्यक रूप से लाइट जलने पर विद्युत का दुरूपयोग भी रूकेगा और सौन्दर्यकरण के कारण लोग आकर्षित भी हो रहे हैं। ऐसे कार्य अन्य वार्डों में प्रमुख स्थानों पर भी कराये जा रहे हैं। रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और संयोजक युवा भाजपा नेता विकल्प जैन तथा वार्ड सभासद सीमा जैन ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद अमित पटपटिया, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, कपिल पाल, ललित माहेश्वरी, मनीष चौधरी आदि भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कबड्डी खिलाड़ी दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत से हड़कम्प

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  कबड्डी खिलाड़ी

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  यूपी में SIR नोटिस पाए मतदाताओं को

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  किशोरी से दुष्कर्म, दो गिरफ्तारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  किशोरी से दुष्कर्म, दो गिरफ्तारइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया तो युवक

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »