BIG DEAL-काऊ सेंचुरी में चिकित्सीय सेवा देगा इंडसइंड बैंक

मुजफ्फरनगर। केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से जनपद में तैयार की गई काऊ सेंचुरी में पशुओं की चिकित्सीय सुविधा और उपचार के लिए इंडसइंड बैंक ने करार किया है। इसके तहत बैंक अपने सीएसआर फंड से दो साल तक काऊ संचुरी में पशु चिकित्सकों के साथ साथ मेडिकल स्टाफ और दवाईयों का प्रबंध करेगा। आज केन्द्रीय मंत्री के आवास पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस करार की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए बताया कि वो देश के दूसरे कई राज्यों में पशु कल्याण के क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की मदद सीएसआर फंडिंग से करने जा रहे हैं।

एटूजेड कालोनी स्थित अपने आवास पर केन्द्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि इंडसइंड बैंक अपने सीएसआर फंडिंग के साथ हमें दो मामलों में मदद कर रहा है, इनमें हरित प्रदेश मिल काॅपरेटिव के साथ ही जनपद के गांव कम्हेडा में निर्मित कराई गई काऊ सेंचुरी भी शामिल है। हरित प्रदेश मिल काॅपरेटिव सात जिलों के किसानों और पशुपालकों को जोड़कर उनको सुविधा एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए बनाई गयी है। यह एक मिल काॅपरेटिव है। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर और बुलंदशहर जनपद शामिल हैं। इन जिलों में डोर स्टेप सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी, इसके लिए काॅल सेंटर मुजफ्फरनगर में स्थापित किया जायेगा। किसी पशुपालक का पशु बीमार है तो वो इस काॅल सेंटर पर सूचना देगा और सूचना के आधार पर बैंक द्वारा मिल काॅपरेटिव में तय किये गये चिकित्सक पशुपालक के घर जाकर पशुओं का उपचार करेंगे। यह सुविधा आधा से एक घंटे के भीतर उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि इसके साथ अब इंडसइंड बैंक के द्वारा कम्हेडा में बनी काऊ सेंचुरी को भी सीएसआर फंड से मदद करने के लिए आगे या है। बैंक ने इसके लिए करार किया है। इसमें बैंक काऊ सेंचुरी में आने वाले गौवंशीय पशुओं के रखरखाव के दौरान उनके उपचार के लिए चिकित्सीय सुविधा को विकसित करेगा। इसमें बैंक दो पशु चिकित्सक, दो पैरावेट, दो फार्मासिस्ट उपलब्ध करायेगा और दो साल तक काऊ सेंचुरी में बैंक पशुओं के उपचार के लिए दवाईयों को के लिए भी सहयोग करेगा। काऊ सेंचुरी में लैब की भी सुविधा प्रदान की जायेगी। इन दोनों मामलों में बैंक द्वारा चार साल में करीब 20 करोड़ रुपये का सीएसआर फंड खर्च करने की रूपरेखा बनाई गयी है। उन्होंने बताया कि इंडसइंड बैंक देश का ऐसा पहला बैंक है जो एनीमल हसबेंड्री में सीएसआर फंड से मदद कर रहा है। इससे दूसरे बैंक भी प्रोत्साहित होंगे।

इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवबंद एंटी रोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई

इस अवसर पर इंडसइंड बैंक और भारत फाइनेंशियल सीएसआर के प्रतिनिधि डा. प्रेमनाथ सिंह ने बताया कि बैंक अपने सीएसआर फंड से उत्तर प्रदेश के साथ हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी एनीमल हसबेंड्री में काम कर रहा है। इसके लिए करीब 150 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। हरित प्रदेश मिल काॅपरेटिव के लिए हमने डोर स्टेप सर्विस में 20-25 पशु चिकित्सकों की टीम को लगाया है। काॅल सेंटर मुजफ्फरनगर बनाया है। अब काऊ सेंचुरी में काम करने के लिए करार किया गया है। प्रेस वार्ता के बाद केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बैंक के अफसरों और उद्यमियों के साथ कम्हेडा पहुंचकर काऊ सेंचुरी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहां पर अंतिम कार्यों को परखा। इस दौरान भीम सैन कंसल, कुशपुरी, विपुल भटनागर के अलावा इंडसइंड बैंक के अधिकारी व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में पर्यटन, पर्यावरण और वन्य जीवन पर वाद-विवाद

दो फरवरी से काऊ सेंचुरी जाएगी पशुओं की पहली खेप, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन!

मुजफ्फरनगर। बेसहारा गौवंशीय पशुओं की देखरेख के लिए राष्ट्रीय पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जनपद में बनाई जा रही काऊ संेचुरी अब वर्किंग मोड पर आ रही है। केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने बताया कि दो फरवरी को इस काऊ सेंचुरी में जनपद से आवारा गौवंशीय पशुओं की पहली खेप भेजने की तैयारी है। करीब दस हजार पशुओं की क्षमता वाली इस काऊ सेंचुरी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दूसरे बड़े नेता करने के लिए मुजफ्फरनगर आ सकते हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तो बात हो चुकी है, उन्होंने इसके लिए सहमति प्रदान कर दी है। जल्द ही इस काऊ सेंचुरी को शुरू किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  रैपिड रेल की डीपीआर फाइनल जल्द शुरू होगा कामः संजीव बालियान

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  रैपिड रेल की डीपीआर फाइनल जल्द शुरू

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  रैपिड रेल की डीपीआर फाइनल जल्द शुरू होगा कामः संजीव बालियानफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवबंद एंटी रोमियो टीम की बड़ी कार्रवाईइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  दबंगों ने बर्बरता से मार डाला…सिर की 9 हड्डियां टूटीं…शरीर पर कई गहरे जख्म, मदद को चिल्लाता रहा नाबालिगलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई

Read More »