अनैतिक सम्बंधों की बलि चढ़े मासूम-अपने कलेजे के टुकड़ों को मां ने दिया जहर

मुजफ्फरनगर। गांव रुड़कली में घर में ही दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद पुलिस की सख्त पूछताछ में बच्चों की मां ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। इस पर्दाफाश से ममता एक बार फिर शर्मसार हो गई। लोगों ने जब पुलिस की जुबानी इस घटना का खुलासा सुना तो उनके दिल दहल गये। मां ने ही अपने अनैतिक सम्बंधों के लिए कलेजे के टुकड़ों को बलि चढ़ा दिया। मां ने अपने प्रेम प्रसंग की खातिर दो मासूम बच्चों को खाने में जहर दे दिया और इसके बाद उनकी मौत पर रोने-धोने का नाटक करती रही।

जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के रुड़कली तालाब अली गांव में गुरूवार को मासूम भाई-बहन की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। गांव में चार साल के अरहान और एक साल की उसकी मासूम बहन अनाया की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि उनकी मां ही निकली। प्रेम प्रसंग में मा ने ही दोनों बच्चों की बेरहमी से हत्या की थी। बच्चों की मौत के बाद मां रोने और बेहोश होने का नाटक भी करती रही। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। पुलिस पूछताछ में मां मुस्कान द्वारा ही दोनों बच्चों को जहर देने का मामला सामने आया है।

रुड़कली तालाब अली निवासी वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग कार्य करता है। वह अपने भाईयों से अलग पत्नी और बच्चों के साथ अपने मकान में रहता है। दो दिन पहले ही अपने गांव से कार्य पर चंडीगढ़ गया था। उसकी पत्नी मुस्कान बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। दोपहर बाद घर में ही बच्चों की मौत हो गई, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। बाद में पुलिस अफसरों के समझाने के बाद दोनों बच्चों के शव पुलिस को सौंप दिये गये थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम हुआ, तो मौत के कारण की कुछ धुंधली सी तस्वीर बनकर रिपोर्ट के रूप में उभरी थी। पुलिस ने मुस्कान से मोबाइल मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा सकी। इसके बाद शक होने पर पूछताछ की, जिसके बाद वारदात का खुलासा हो गया। मुस्कान ने ही अपने अनैतिक सम्बंधों के कारण अपने प्यार की खातिर अपने ही दोनों बच्चों को जहर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 120 रोगियों का परीक्षण

मुस्कान का कहना है कि दोपहर के समय उसके दोनों बच्चे और वह सो गए थे। दोपहर लगभग 2.30 बजे के करीब उसके पति वसीम का फोन आया तो उसकी आंख खुली। उसने देखा तो उसके दोनों बच्चे अचेत मिले। बात उसने अपने पति को बताई तो पति ने अपने भाई डॉ. अकरम को बताया। डॉ अकरम छपार क्षेत्र में प्रैक्टिस करते हैं। वह आनन फानन में वहां से दौड़े और आकर देखा तो दोनों बच्चे मृतक मिले। जैसे ही बच्चों की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस ने वसीम की पत्नी मुस्कान से फोन मांगा, जिस पर मुस्कान ने बताया उसका फोन यहीं पर रखा था पता नहीं कहां गुम हो गया। नंबर लेने के बाद पुलिस ने कॉल करनी चाहिए तो स्विच ऑफ मिला। आखिर मोबाइल चोरी हुआ है या छुपाया गया है। वसीम के परिजनों के अनुसार लगभग सात वर्ष पूर्व वसीम की शादी ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी युवती के साथ हुई थी। लेकिन लगभग डेढ़ वर्ष के बाद दोनों एक साथ न रह सके और फैसला हो गया था। इसके बाद लगभग पांच वर्ष पूर्व तेवड़ा की ही रहने वाली मुस्कान से शादी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  कपिल देव अग्रवाल नें किया राजा रतन चंद्र की मूर्ति का लोकार्पण

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा, मेरठ

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  खेतों की बिजली कटौती पर भाकियू ने किया प्रदर्शनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  खेतों की बिजली कटौती पर भाकियू ने किया प्रदर्शनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 120 रोगियों का परीक्षणलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »