पालिका की स्ट्रीट लाइट खरीद प्रकरण में बैठाई जांच

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में स्ट्रीट लाइट खरीद प्रकरण में भाजपा सभासद के द्वारा की गई गड़बड़ी की शिकायत को लेकर अधिशासी अधिकारी ने अवकाश से लौटते ही एक्शन लेकर जांच बैठा दी है। इस मामले में पथ प्रकाश और लोक निर्माण विभाग से शिकायत में उठाये गये बिन्दुओं पर आख्या तलब की गयी है।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के द्वारा सीमा विस्तार के तहत नवसृजित क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए जुलाई 2024 में 1.74 करोड़ रुपये की लागत से 45-50 वॉट क्षमता में 3000 स्ट्रीट लाइट 130 ल्यूमिनर क्षमता की खरीदने के लिए निविदा आमंत्रित की थी। इसके लिए सात अक्टूबर की बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव स्वीकृत हो गया था। इसमें 11 कंपनियों ने निविदा डाली, लेकिन शर्त के अनुसार केवल चार कंपनी ही एलईडी लाइट का सैम्पल पालिका को उपलब्ध करा पाई थी, जिनमें हैलोनिक्स और सूर्या मेक लाइट दी गई। लाइटों का परीक्षण पालिका द्वारा अल्फा टेस्ट हाउस प्रा.लि. नई दिल्ली से कराया, जिसमें हैलोनिक्स मेक का ल्यूमिनर 127.8 आया तो सूर्य मेक एलईडी लाइट का मेक 132.50 आया। इसमें तीन कंपनियों में सबसे कम दर पर लाइट देने का प्रस्ताव करने वाली कंपनी एसएस एन्टरप्राइजेज भरतिया कालोनी नई मंडी की निविदा को स्वीकृत कर लिया गया था। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के अवकाश पर होने के कारण कंपनी को वर्क ऑर्डर नहीं दिया जा सका था।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के होटल में चल रहा था कसीनो, पुलिस पर भी गंभीर आरोप

इसी बीच भाजपा सभासद देवेश कौशिक ने अधिशासी अधिकारी को शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि नियमों के विपरीत प्राइवेट कंपनी से एलईडी लाइटर के ल्यूमिनर की जांच कराई गई है। इसके साथ ही सूर्या मेक कंपनी 100 ल्यूमिनर की ही लाइट बनाती है, ऐसे में 130 ल्यूमिनर की शर्त वो कैसे पूरी कर सकती है। इसके लिए उन्होंने जांच कराये जाने की मांग की। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह सोमवार को अवकाश से लौट आई, तो यह मामला उनके सामने आया। ईओ ने बताया कि एलईडी लाइटों के ल्यूमिनर की जांच कराने को लेकर आई शिकायत गंभीर है और इस मामले में उनके द्वारा पथ प्रकाश प्रभारी जेई जलकल धर्मवीर सिंह को जांच सौंप दी है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग से भी मामले में आख्या मांगी गयी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---हिंद मजदूर किसान समिति ने रामलला के लिए भेजा गुड़

पालिका पहुंचे सभासदों को नहीं मिली ईओ, डीएम से करेंगे शिकायत

मुजफ्फरनगर पालिका के कुछ सभासद क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निस्तारण और अन्य मामलों की शिकायत लेकर सोमवार को पालिका पहुंचे, लेकिन ईओ कार्यालय कक्ष बंद मिलने के कारण उनमें रोष उत्पन्न हो गया। उन्होंने कार्यालय में नहीं बैठने पर नाराजगी जताते हुए ईओ को फोन मिलाया। अब सभासद डीएम से शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं। सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत शर्मा, नवनीत गुप्ता, रविकांत शर्मा, हनी पाल, रजत धीमान, सभासद पति विकल्प जैन और बिजेन्द्र पाल सोमवार को ईओ से मिलने के लिए टाउनहाल स्थित उनके कार्यालय पर पहुंचे थे। राजीव शर्मा ने बताया कि कार्यालय में ईओ उपस्थित नहीं थी तो उनके फोन किया गया और शिकायतों के सम्बंध में मिलने के लिए समय मांगा गया तो ईओ ने कहा कि वो कैम्प कार्यालय पर हैं। सभासद का कहना है कि ईओ का कोई कैम्प कार्यालय नहीं होता है। इस सम्बंध में उनके द्वारा एडीएम प्रशासन से भी शिकायत करते हुए ईओ के कार्यालय में नहीं बैठने पर नाराजगी जताई तो वहीं मंगलवार को वो सभी डीएम से मिलकर शिकायत करने की तैयारी कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  अलविदा जुमा पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के होटल में चल रहा था कसीनो, पुलिस पर

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »