आईपीएस सिद्धार्थ के. मिश्रा बने सीओ सिटी, मंडी से फुगाना गई रूपाली राय

मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रशिक्षु आईपीएस के तैनात होने के कारण कई पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग के सर्किल ढांचे में फेरबदल करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सीओ सिटी, मंडी और सदर के साथ ही कई क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था में नई रणनीति के संकेत मिले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जिले में कई क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्रों में बदलाव करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। आदेश के तहत प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा को सीओ सिटी नियुक्त किया गया है, वो सीओ लाइन के साथ ही वीआईपी सुरक्षा, डायल-112, कचहरी सुरक्षा के साथ ही रक्तदान शिविरों के आयोजन के नोडल अधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगे।

एसएसपी ने फुगाना सर्किल में तैनात सीओ ऋषिका सिंह को सीओ ट्रैफिक, अपराध और कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके अतिरिक्त उनको सर्विलांस सैल, एंटी एक्सटोर्सन सैल, मिशन शक्ति, महिला ऐच्छिक ब्यूरो, डीसीआरबी, जनप्रतिनिधियों के पत्रों के निस्तारण, पूर्वात्तर राज्य व जम्मू कश्मीर के छात्रों की समस्याओं के निस्तारण सहित अन्य दायित्व भी सौंपे गये हैं। वहीं, सीओ सिटी राजू कुमार साव को नई मंडी सर्किल का प्रभार के साथ ही बैंकों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के व्यवस्थापन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। नई मंडी सीओ रूपाली राव को सीओ फुगाना बनाया गया है। सीओ भोपा डॉ. रवि शंकर मिश्रा को सीओ सदर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सीओ सदर देवव्रत वाजपेई का स्थानांतरण कर उन्हें भोपा सर्किल भेजा गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह बदलाव पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और जनता को बेहतर सेवा मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मकान पर पलटा मिट्टी से भरा डंपर,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायलफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  आम के बाग में जुआ खेल रहे छह जुआरियों को किया गिरफ्तारइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर उबाललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »