MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल

मुजफ्फरनगर। भैंसी पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश पकड़े हैं। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के बाद उनका चालान किया है। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे और चोर हैं।

शनिवार देर रात को भैंसी पुलिस चौकी क्षेत्र के जानसठ अड्डा के आसपास पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक सफेद रंग की ईको कार संख्या यूपी37एफ 0126 आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवारों ने उसकी रफ्तार बढ़ा दी और तेजी से भगाने लगे। बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो ईको गाड़ी सवारों द्वारा गाड़ी को पलड़ी मार्ग पर मोड़ दिया गया जहाँ पर गड्ढे होने के कारण गाड़ी गड्ढे में फंस गयी। ईको गाड़ी सवारों द्वारा गाड़ी से उतर कर जंगल की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीओ करेंगे जांच

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश जुनैद पुत्र नसीम निवासी सौ फुटा रोड़ जामिया कालोनी थाना लोहिया नगर मेरठ, मोहम्मद सोएब उर्फ टोनी पुत्र शाहबुद्दीन निवासी जाकिर कालोनी थाना लोहिया नगर मेरठ और इमरान पुत्र ईब्बन निवासी हुमायुं नगर हापुड़ रोड़ थाना लोहिया नगर मेरठ घायल हो गए। तीनों बदमाशों को पुलिस ने जंगल से घायल अवस्था में गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बदमाशों से मुठभेड़ के बाद एक ईको कार, तीन तमंचे 315 बोर, चार जिन्दा कारतूस 315 बोर, तीन अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 12 टावर के बैटरे व दो मशीने टावर की, 25 सैल टावर की बेटरी के बरामद किये गये हैं। थाना प्रभारी खतौली इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया, पकड़े गए सभी बदमाशों पर विभिन्न थानों में चोरी, लूट समेत मारपीट के 15 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

मुठभेड़ की सूचना पर सीओ खतौली यतेन्द्र सिंह नागर भी मौके पर पहुंच गये थे। उन्होंने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। सीओ खतौली ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वो लोग मोबाईल टावरों से बैटरी व अन्य सामान चोरी करके कबाड़ियों को बेच देते हैं, जिससे मिले हुए रुपयों से अपने खर्चे चलाते हैं। अभियुक्तों द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाईल टावरों से बैटरी व अन्य सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। तीनों बेहद शातिर किस्म के चोर और लुटेरे प्रवृत्ति के अपराधी हैं। उनके खिलाफ 15 से ज्यादा मुकदमों की जानकारी अभी तक पुलिस को मिली है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने जनपद के थाना तितावी, चरथावल और खतौली के साथ ही जानसठ में इसी साल टावरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इन चारों चोरियों का खुलासा पुलिस ने किया है और इन चोरियों से जुड़ा माल भी बदमाशों की निशांदेही पर बरामद किया गया है। मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया, उप निरीक्षक राहुल कुमार, नन्द किशोर शर्मा और देवा सिंह, कांस्टेबल नरोत्तम, मौहम्मद अलीम और राहुल नागर शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण और पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने विधायक से लगाई गुहार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *