युवाओं को नशाखोरी और दहेज जैसी कुरीति से बचाना जरूरीः नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। जाट महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा 25वां प्रतिभा अलंकरण समारोह पंजाबी बारात घर भोपा रोड पर किया गया, जिसमे मेधावी छात्र/छात्राओं प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर के द्वारा मरणोपरांत स्व. महेंद्र सिंह टिकैत एवं विरेन्द्र सिंह पुर्व राज्यपाल को जाट रत्न सम्मान दिया गया। वही जाट समाज के लिये आजीवन समर्पित एवं अपने खून पसीने से सींचने वाले डा. रामकृष्ण, डा. उदयवीर सिंह, मास्टर अनुप सिंह, पूर्व सभासद विरेन्द्र मुन्ना को मरणोपरांत जाट गौरव दिया गया। इसी के साथ जनपद जाट महासभा के स्थापक सदस्य एवं व्यापारी नेता जयबीर सिंह को भी जाट गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। किसान चिंतक कमल मित्तल को भी कार्यक्रम में भाकियू प्रमुख नरेश टिकैत ने सम्मानित किया।

आज के अलंकरण समारोह की अध्यक्षता बालियान खाप के चौधरी और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने की तथा मुख्य अतिथि डा. राममोहन चेयरमैन सुदिती लोबल एकेडमी मैनपुरी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनिल रायल रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से महामंत्री ओमकार अहलावत एवं जयवीर सिंह ने किया। अलंकरण समारोह के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में बढ़ रही कुरीति नशाखोरी, दहेज के खिलाफ जाट महासभा एवं हम सब लोगांे को प्रयास करना चाहिए।

इन बुराइयों के कारण ही समाज और देश की युवा पीढ़ी अपने रास्ती से भटक रही, सब युवा देश का भविष्य है। आप लोगों को इस पीढ़ी को संवारने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे समाज और देश आगे बढ़ सके। मुख्य अतिथि एवं शिक्षाविद राममोहन ने शिक्षा के महत्व को बताया कि मनुष्य बिना शिक्षा के पशु के है और आज के युग में यदि आगे बढ़ना है तो शिक्षा बहुत जरुरी है। जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने जनपद भर से आए अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में के डी वर्मा, देवी सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, मनोज राठी, अनुज बालियान, देवेन्द्र तोमर, देवीराम सहित हजारों लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर अतिथि देवो भवः परम्परा का सर्वाेत्तम उदाहरणः कपिल देव

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर अतिथि देवो भवः परम्परा का सर्वाेत्तम उदाहरणः कपिल देवजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »