MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत उलमा

मुजफ्फरनगर। जमीयत प्रदेश सचिव कारी जाकिर ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर सरकार को घेरा। युवाओं के लिए कहा कि पीढ़ी को नशे की लत से दूर करना होगा तभी समाज का युवा तरक्की की ओर बढ़ेगा। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुजूर की शान में गुस्ताखी करने वाले के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए इस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

रविवार को जमीयत उलेमा जिला मुजफ्फरनगर की एक बैठक गहरा बाग के सामने थाना खालापार से आगे मस्जिद कुबा बाग वाली में आयोजित हुई। जमीयत उलेमा के प्रदेश सचिव कारी जाकिर ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भारत सरकार को कदम उठाने को कहा। इसके साथ ही वक्फ कानून में बदलाव का विरोध करते हुए इसे दीन के नियमों और शरीयत की व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए इसके खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

इसे भी पढ़ें:  लाशों का ढेर दिखाकर मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने की आतंकी साजिश

बैठक में मुस्लिम समाज के युवाओं को नशे की लत से निकालकर उन्हें दीन का रास्ता दिखाने पर चर्चा हुई। कारी जाकिर ने कहा कि तमाम आलम का मुस्लिम समाज हुजूर की शान में गुस्ताखी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। मुसलमान अपने पैगम्बर के बारे में एक मामूली सी अपमानित टिप्पणी भी बर्दाश्त नहीं कर सकता, हम गृह मंत्री जी और महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री जी से यह माँग करते हैं कि इस असामाजिक व्याक्ति को तुरन्त गिरफ्तार किया जाए। इस्लामोफोबिया की बढ़ती हुई घटनाएं किसी भी तरह से देशहित और समाज हित में नहीं हैं। भड़काऊ भाषण से समस्त मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में रोष है। सरकार को चाहिए कि ऐसे असामाजिक लोगों पर क़ानूनी शिकंजा कसा जाए और सख्त सज़ा दी जाए ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

कारी जाकिर ने वक्फ कानून में किसी भी बदलाव की गुंजाइश को खारिज किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल बिल ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के पास गया हुआ है। वक्फ में दी गई जगह और प्रॉपर्टी क़ौम के जरूरतमंद लोगों और मजहबी जिम्मेदारियां पूरा करने के लिए हैं। मुस्लिम समाज इस कानून में बदलाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। बांग्लादेश में हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि दुनिया भर में जहां भी अल्पसंख्यक हैं, उनकी हिफाजत उन मुल्कों की सरकारों को करनी चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं की हिफाजत सुनिश्चित करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के मन की बात दे रही राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की प्रेरणाः गौरव स्वरूप

जिलाध्यक्ष जनाब मुफ्ति बिन यामीन साहब ने कहा कि मुसलमान हर हाल में अपने बच्चे और बच्चियों को दीनी तालीम ज़रूर दिलाएं । आज के इस माहौल में उल्मा के साथ ही बच्चों के मां बाप की यह जिम्मेदारी है कि उनके ईमान की हिफाज़त रहे उसके लिए फ़िक्र मंद हो और बच्चों की पूरी निगरानी करें। उन्होंने कहा कि जमीयत उल्मा ए हिन्द की कोशिश है कि नई नस्ल के ईमान की हिफाज़त के लिए बच्चे और बच्चियों की तादाद के हिसाब से शहर, कस्बों, देहातांे में मोहल्ला मोहल्ला शिक्षा के लिए स्कूलों और मदरसों का कायम किया जाये। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनाब मुफ्ति बिन यामीन ने और संचालन ज़िला महासिचव एवं प्रदेश सेक्रेटरी कारी ज़ाकिर हुसैन क़ासमी ने किया। इस मौके पर मौलाना जमालुद्दीन, हाफिज फुरकान, मौलाना मूसा क़ासमी, शहर सदर हाफिज इकराम, मौलाना अरशद नसीरपुर, कारी मुहम्मद आदिल, नायब सदर मौलाना माज़ हसन, हाफिज गुलशेर, कारी अब्दुल माजिद, मुफ्ति निशात, मुफ्ती आस मोहम्मद, हाफिज अय्यूब त्यागी, मौलाना अरशद जड़ौदा, डॉ. मोहम्मद अखलाक, मौलाना इसरार, मुफ्ति फाजिल, कारी मुहम्मद सादिक, मौलाना अरशद नसीरपुर, मुफ्ति इक़बाल, वसीम आलम, मुफ्ति कलीम, फैज़ मुहम्मद, शमीम कुरैशी, मौलाना हुज़ैफा, डा. शमून, उमरदराज, मौलाना समीउल्लाह, कारी सफ़राज़, मुहम्मद शिबली, प्रधान सुलेमान, नूर मुहम्मद, मुफ्ति तैयब सहित अन्य उल्मा ए इकराम मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  अमिताभ ठाकुर ने की संजीव और संगीत के आरोपों की जांच की मांग

Also Read This

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »