जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मनाया पत्रकारिता दिवस

मुजफ्फरनगर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा शुक्रवार को जानसठ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को उनके संघर्ष और अभूतपूर्व एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पैरा वॉलीबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन राघव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डिस्कवरी चैनल के निदेशक फोटोग्राफी जीशान हैदर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, मंडलीय सूचना अधिकारी श्री गुप्ता, समाजसेवी देवरांज पंवार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने देश में पत्रकारिता की शुरूआत से वर्तमान हालात और समय समय पर इसके स्वरूप में हुए बदलावों को लेकर चर्चा की। उन्होंने इसके लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही नई पीढ़ी को अपने तजुर्बे से कई सीख देने का काम करते हुए समाज की सेवा के लिए कलम का प्रयोग करने को प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, पथराव में युवक घायल


कार्यक्रम में मैजिक डांस एकेडमी गांधी कालोनी के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से अतिथियों और पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेें मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार गोविंद वर्मा, देवराज पवार, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल, राष्ट्रीय महासचिव काजी अमजद अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शरद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शिवम जैन, प्रदेश प्रधान महासचिव अमित सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश गुप्ता, प्रदेश महासचिव अमजद रजा, जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला महासचिव नैय्यर अब्बास, कार्यालय प्रभारी रचित गोयल, नीतीश मलिक, नीरज कुमार, शक्ति सिंह, जिलाध्यक्ष बिजनौर वी.पी सिंह, संरक्षक संजय मिश्रा, विजय प्रताप सिंह समाज सेवी, सचिन गुप्ता, जुगनू शर्मा, दिलशाद मलिक, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मेहराब खान, सुरेश धीमन, अरविंद कुमार, खुशबू सहित सैंकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

Also Read This

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल

दिल्ली-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमणरोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य

Read More »