पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप की स्मृति में कंावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप की स्मृति में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का शनिवार को मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

चितरंजन स्वरूप स्मृति विचार मंच के द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल भगत सिंह रोड स्थित तुलसी पार्क में शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में उनके भोजन, विश्राम और चाय के साथ ही चिकित्सा सेवा आदि की व्यवस्था की जाती रही है। आज 13वें कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। अतिथियों का आयोजक शलभ गुप्ता और जनार्दन विश्वकर्मा के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। शिविर में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिव भक्तों को शीतल पेय एवं भोजन वितरित कर सेवा की।

इसे भी पढ़ें:  मोरना में अति पिछड़ा सम्मेलन में सुम्बुल राणा को समर्थन का ऐलान


इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, विकल्प जैन, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, नन्दकिशोर पाल, दीपक मित्तल, राधे वर्मा, जितेन्द्र कुच्छल, पंकज माहेश्वरी, शरद शर्मा, रेणु गर्ग, संजय मित्तल, प्रदीप शर्मा, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, अमित पटपटिया, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, ममता बालियान, रितु त्यागी, बबीता सिंह, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, शहजाद चीकू, हसीब राणा, राहुल पंवार, रजत धीमान, आशुतोष गुप्ता, विजय चिंटू, सतीश कुकरेजा आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  ठाकरे की जयंती धूमधाम से मनाएंगे शिव सैनिक, नेता जी को भी करेंगे याद: ललित मोहन

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक के खिलाफ जांच शुरूजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »