MUZAFFARNAGAR-चंद मिनट में शुरू होगी मतगणना-जानिए कैसा रहा भाजपा की दो जीत का सफर

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 का जनादेश जाहिर करने को ईवीएम बैचेन हैं। देश के साथ ही मुजफ्फरनगर में भी चुनाव की मतगणना शुरू होने में अब बस चंद मिनट का ही समय शेष है। पहले पोस्टल बैलेट की वोटों की गिनती कराने को प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए 30 मिनट का समय निर्धारित है। हालांकि इन मतों की गणना को ईवीएम की मतगणना समाप्त होने के बाद ही जोड़ा जायेगा, लेकिन इस बार पोस्टल वोट यहां पर बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। पिछले दो चुनावों से भाजपा मुजफ्फरनगर सीट पर अजेय रही है। आईए हम आपको इन दोनों चुनावों में आये जनादेश से अवगत कराते हैं।

2014 में हुई थी बम्पर वोटिंग, संजीव को मिला था सबसे बड़ा जनादेश

लोकसभा चुनाव 2014 में इस सीट पर 1588475 वोटर पंजीकृत थे, इनमें से 1107765 करीब 69.74 प्रतिशत ने मतदान किया था। 30 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। 19 प्रत्याशियों में से 17 की जमानत जब्त हुई, जिसमें कांग्रेस और सपा के प्रत्याशी भी शामिल रहे। 1535 मतदान केन्द्र बने थे। एक केन्द्र पर 1035 वोटर थे। भाजपा के संजीव बालियान ने एक तरफा जीत दर्ज करते हुए बसपा के कादिर राणा को 401150 वोटों के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने धमकाया तो पंकज बोले-बंद कर देंगे उद्योग

2019 में अजित सिंह की बड़ी चुनौती से पार पाने में सफल रहे थे संजीव

लोकसभा चुनाव 2019 में मुजफ्फरनगर संसदीय सीट की पांच विधानसभा सीटों पर 1698003 वोटर पंजीकृत थे, इनमें से 1161774 करीब 68.42 प्रतिशत वोटरों ने वोटिंग की थी। 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 10 प्रत्याशियों में से आठ की जमानत जब्त हुई। 1800 मतदान केन्द्र बनाये गये, एक केन्द्र पर 943 वोटर थे। भाजपा के संजीव बालियान ने विपक्ष के अजित सिंह को 6500 वोटों के अंतर से हराया था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

2024–बसपा प्रत्याशी की वोट शेयरिंग पर टिका जीत और हार का मामला

लोकसभा चुनाव 2024 में मुजफ्फरनगर संसदीय सीट की पांच विधानसभा सीटों बुढ़ाना, चरथावल, खतौली, मुजफ्फरनगर और सरधना पर 1816284 वोटर हैं। इस सीट के चुनाव के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, भाजपा के संजीव बालियान, सपा के हरेन्द्र मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति सहित 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ है। इस सीट पर इस बार 59.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यहां 1074608 मतदाताओं ने ईवीएम से वोट डाला है। इनमें करीब 5600 सर्विस वोटर शामिल नहीं है। इस सीट के लिए सर्वाधिक 61.75 प्रतिशत मतदान खतौली विधानसभा सीट पर हुआ है। इसके बाद चरथावल में 61.22, बुढ़ाना में 60.95, मुजफ्फरनगर में 57.26 और सबसे कम 54.74 प्रतिशत वोटिंग सरधना सीट पर हुई है। इस बार मुजफ्फरनगर सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यहां हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान की तीसरी बार की जीत या सपा के हरेन्द्र मलिक के सामने उनकी हार के लिए बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति मुख्य कड़ी साबित हो सकते हैं। उनका वोट शेयर ही जीत और हार की तस्वीर का साफ कर पायेगा। हालांकि नतीजे अब चंद घंटे में ही जनता के सामने होंगे, लेकिन इस बार का आने वाला जनादेश यहां इतिहास रचने वाला साबित होने जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  आबकारी निरीक्षक ने नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  विकास को रफ्तारः मोरना चीनी मिल के

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  हिंदू समाज में बढ़ रहा ललित मोहन का मोह, क्रांतिसेना से जुड़े सोनू और मनोजफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  हिंदू समाज में बढ़ रहा ललित मोहन का मोह, क्रांतिसेना से जुड़े सोनू और मनोजलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के

Read More »