MUZAFFARNAGAR-जौहरा अनाथालय के खिलाफ क्रांतिसेना ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना ने संधावली बाईपास पर पिछले 22 सालों से संचालित हो रहे जोहरा अनाथालय की संदिग्ध गतिविधियों की उच्चस्तरीय जाँच करने की मांग क़ो लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसमें जांच कराने की मांग की गयी है।

क्रांतिसेना नेताओं ने अनाथालय के दो बच्चों के चितौडा झाल में डूब जाने व अनाथालय के 165 बच्चों के संदिग्ध रूप से गायब हो जाने की घटना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि एक सप्ताह पूर्व राष्ट्रीय बाल अधिकार सरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो द्वारा अनाथालय के संचलकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने तथा अनाथालय मे चल रही गड़बड़ियों की जाँच के बीच बच्चों का डूबना और 165 बच्चों का गायब होना साबित करता है कि मामले मे कहीं ना कहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी व बाल सरक्षण अधिकारी की सालिप्ता है। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि 22 वर्षाे से बिना पंजीकरण के चल रहे अनाथालय के संचालकों को गिरफ्तार कर इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जिला प्रोबेशन अधिकारी और बाल संरक्षण अधिकारी की भूमिका की जांच कराई जाए। साथ ही अनाथालय में रह रहे बच्चों के आने के स्रोत व अनाथालय में आय के स्रोत का भी पता लगाया जाए।

इसे भी पढ़ें:  शूटिंग में सिल्वर व ब्राउन जीतने वाले हारिश राणा का सपा ने किया स्वागत

क्रांति सेना नेताओ ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि जल्दी ही हमारी मांगों पर कार्यवाही न की गई तो जिम्मेदार अधिकारियों का जोरदार घेराव करते हुए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख रूप से प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम चौधरी, वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, आशीष शर्मा, जिला सचिव प्रदीप कोरी, सुनील सैनी, नरेंद्र शर्मा, जिला महासचिव अंजू त्यागी, नगर अध्यक्ष नेहा गोयल, पूनम चाहल, मिथलेश देवी, दिग्विजय सिंह चौधरी, नितिन पवार, शैलेंद्र शर्मा और सोनू कश्यप आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  हिंदुत्व की रक्षा और जनकल्याण का संघर्ष, यही हमारा उद्देश्यः ललित मोहन

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  शूटिंग में सिल्वर व ब्राउन जीतने वाले

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  संघर्ष के ऐलान केसाथ प्रयागराज में भाकियू का किसान महाकुंभ संपन्नफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  हिंदुत्व की रक्षा और जनकल्याण का संघर्ष, यही हमारा उद्देश्यः ललित मोहनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गेहूं खरीद के लिए हर दिन 20 किसानों से बात करेंगे प्रभारीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »