गौशाला में गौकशी को लेकर क्रांतिसेना ने जताया रोष, एसपी सिटी को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गौकशी के मामले पर रोष जताते हुए कार्यवाही की मांग की है। बधाई कला गांव में हुई गोकशी की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते हुए क्रांतिसेना के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ समय से गौशाला संचालकों पर लग रहे गौ तस्करी के आरोप गंभीर मामला है, यदि यह आरोप सही है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

इस संबंध मे क्रांतिसेना के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी से मिलकर इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पूर्व शिवम हॉस्पिटल के सामने चल रही गौशाला संचालक अनिल शर्मा को भी गौ तस्करी के मामले में पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। क्रांतिसेना ने गो तस्करी में लिप्त हिंदुओं को अल्टीमेटम देते हुए कि ऐसे लोगों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर गुरु गोविंद सिंह जी और उनके चार पुत्रों के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि के गुरु गोविंद सिंह जी वह उनके पुत्रों ने अपना बलिदान दे दिया, लेकिन इस्लाम धर्म नहीं अपनाया लेकिन आज कुछ तथाकथित हिंदू पीर मजारों और गिरजाघर में अपना माथा फोड़ रहे हैं।

उन्होंने ऐसे हिंदुओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें क्रांतिकारियों और हिंदू धर्म के लिए कार्य करने वाले गुरु गोविंद सिंह जी और उनके बच्चों के बलिदान को याद रखना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, शिवसेना जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, मंगतराम सोनकर, महानगर महासचिव आदित्य कश्यप, राजेश अरोड़ा, उज्ज्वल पंडित, शैलेंद्र विश्वकर्मा, दीपक प्रजापति, रितिक कुमार, राजेंद्र तायल आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  गोयला गांव में गिरा लिंटर, बुजुर्ग महिला की दबकर मौत

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  गोयला गांव में गिरा लिंटर, बुजुर्ग महिला की दबकर मौतजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »