MBBS STUDENT MURDER- कृतिका के परिजनों को मेडिकल कॉलेज से नहीं मिली सूचना, हत्या का मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एमबीबीएस की छात्रा कृतिका चौहान की मौत के मामले में परिजनों में आक्रोश बना हुआ है। छात्रा के पिता ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि हादसे के बारे में उनको कॉलेज की ओर से कोई भी सूचना नहीं दी गई। उन्होंने हॉस्टल वार्डन, कॉलेज प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया तथा कृतिका के सहपाठी आरोपी छात्र कृणाल पर हत्या करने का आरोप लगाते थाने में तहरीर दी।

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा कृतिका चौहान की मौत के बाद औरेया से यहां पहुंचे परिजनों ने काफी हंगामा किया। कॉलेज से लेकर थाने तक परिजन काफी आक्रोशित नजर आये। मंसूरपुर थाने पर पहुंचे कृतिका के पिता राहुल चौहान और मां सुलेखा का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों को कृतिका का शव पुलिस ने दिखाया तो मां बेसुध हो गई। अपने होनहार बेटी से सुलेखा ने गुरूवार की शाम को ही फोन पर बात की थी, सभी कुछ ठीक-ठाक लग रहा था। सुलेखा बोलीं, उनको क्या पता था कि वो अगले ही दिन अपनी बेटी की लाश देखने के लिए यहां आएंगी। उन्होंने उसके सहपाठी दोस्त कृणाल पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अफसरों से इंसाफ की गुहार की है। पिता भी आक्रोशिता थे।

इसे भी पढ़ें:  जिला बार संघ ने अनुशासनहीन अधिवक्ताओं को दी सख्त चेतावनी

कृतिका के पिता राहुल चौहान पुत्र स्व. रघुवीर सिंह चौहान निवासी गांधीनगर अजीतमल औरेया ने मंसूरपुर थाने में तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कृतिका मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की छात्रा थी और गर्ल्स हॉस्टल में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। कृतिका पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छी थी और बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त कर रही थी। कृतिका का सहपाठी कुणाल सैनी पुत्र मुकेश सैनी निवासी मौहल्ला सैनियान शाहपुर मुजफ्फरनगर 25 अपै्रल की शाम को बहला फुसलाकर उसको कॉलेज गेट से बाहर ले गया। उसकी हत्या करके दूर रेलवे ट्रैक के पास फैंक दिया।

पिता राहुल ने कॉलेज से बाहर कृतिका के जाने पर हॉस्टल वार्डन, कॉलेज प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन की ओर से उनको हादसे के सम्बंध में कोई भी सूचना नहीं दी गई। रात्रि 11 बजे जब वो बार बार कृतिका के मोबाइल पर फोन करते रहे तो मंसूरपुर पुलिस ने उनको फोन रिसीव कर घटना के बारे में बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कृतिका की हत्या में कृणाल की पूरी साजिश है। उन्होंने उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। एसएचओ मंसूरपुर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी कृणाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसको गिरफ्तार किया गया है। मामले में कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों, वार्डन और मृतक छात्रा के अन्य सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही ह। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चैत्र नवरात्र शुरू, मंदिरों में उमड़ी माता के भक्तों की भारी भीड़

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन की मौत, 31 घायलजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  तीन मंजिला मकान गिरा, दम तोड़ गये 300 बेजुबान बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »