3 जुलाई को नगर में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति दो जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का रजत जयंती महोत्सव मना रही है। इसके लिए समिति के पदाधिकारी दिन रात तैयारी में जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन से रथयात्रा की अनुमति मिल गई है। तीन जुलाई को शाम नई मंडी से गांधी कालौनी के लिए रथयात्रा प्रारम्भ होगी। इसके लिए इस्कॉन के भक्तों की विशेष टोलियां जिले में पहुंच रही हैं। भक्त अपने हाथों से भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए उत्साहित हैं। समिति के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस और प्रशासन से रथयात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने की अपील की है साथ ही लोगों से भी रथयात्रा मार्ग वाली सड़कों पर अपने वाहनों की पार्किंग न करने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें:  BHU में देर रात बवाल: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड में भिड़ंत, पत्थरबाजी से कैंपस में तनाव

इस्कॉन प्रचार समिति के प्रधान मनीष कपूर ने मंगलवार को नई मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि दो जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ लक्ष्मण विहार स्थित आर्शीवाद बैंकट हॉल मे भक्तों को दर्शन देने के लिए पधारेंगे। भगवान के आगमन के उपलक्ष में साक्षी गोपालदास महाराज अपने भक्तों के साथ भव्य संकीर्तन करेंगे, जिसके पश्चात भगवान श्री को 56 भोग अर्पित किये जायेंगे और दिव्य महाप्रसाद का वितरण होगा।

समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व उपाध्यक्ष मनोज खण्डेलवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 3 जौलाई दिन बुधवार को भगवान जगन्नाथ जी कि दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नई मन्डी स्थित बिन्दल बाजार से शुरू होकर भोपा पुल, सदर बाजार होकर शिव चौक और वहां से झांसी रानी, टाउनहाल रोड व मालवीय चौक के साथ विभिन्न मार्गाे की परिक्रमा करते हुए गंाधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर पर पहंुच कर सम्पन्न होगी। तत्पश्चात भण्डारा होगा। उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी के विशाल रथ को भक्त अपने हाथो से रस्सी के सहारे खींचरक लेकर चलेंगे। शोभायात्रा मे बैण्ड-बाजे व नासिक का ढोल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी भक्त भगवान जगन्नाथ की यात्रा का स्वागत करें तथा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत करें। उन्होने यह भी बताया कि इस वर्ष भगवान जगन्नाथ 25 वीं बार अपने नगर आगमन पर भक्तांे को दर्शन देंगे। इसे विशेष बनाने के लिए भक्तों के द्वारा केक काटा जायेगा और भव्य आतिशबाजी भी होगी। प्रेसवार्ता मंे राकेश जैन, अंशुल गर्ग, सौम्य कुच्छल, सचिन अग्रवाल, सचिन मित्तल, संदीप मित्तल, सतीश अरोरा, अम्बरीश कुमार, अमित कुमार, मयंक अग्रवाल, रोशन वर्मा, विकास गोयल, और विकास गर्ग आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  तुलसी पार्क में होली के रंगों में सराबोर हुआ व्यापारिक समाज

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »