MUZAFFARNAGAR-तितावी शुगर मिल के प्रबंधक ने 100 लोगों के खिलाफ कराई एफआईआर

मुजफ्फरनगर। आईपीएल गु्रप की शुगर मिल तितावी में पिछले दिनों सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में हुए धरना-प्रदर्शन को लेकर अब शुगर मिल के वरिष्ठ प्रबंधक ने गांव गोगवान जलालपुर के प्रदर्शनकारी 100 लोगों के खिलाफ आठ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मिल गेट को तोड़ने का प्रयास किया, पथराव किया और मिल के अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता भी की गई और शव रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने अज्ञात 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

तितावी शुगर मिल पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात समय सिंह ने अपने घर पर पिछले दिनों फांसी लगामार आत्महत्या का प्रयास किया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने मिल के जीएम और अन्य अधिकारियों पर सिक्योरिटी गार्ड को प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए विवश करने पर कार्यवाही की मांग करते हुए शव रखकर प्रदर्शन किया था। इस प्रकरण में अब प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके लिए इंडियन पोटाश लिमिटेड ग्रुप की यूनिट तितावी शुगर काॅम्पलैक्स के वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन एवं विधि शशांक श्रीवास्तव ने तितावी थाने में तहरीर देकर 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शशांक ने पुलिस को बताया कि शुगर मिल तितावी में सुरक्षा कार्यों के लिए कर्मचारियों की तैनाती का ठेका कंपनी ने यश सिक्योरिटी मेरठ को दिया हुआ है। इसी एजेंसी के द्वारा समय सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी गांव गोगवान जलालपुर, थानाभवन जिला शामली को 16 जून 2023 को गनमैन के रूप में रखा गया था। बताया कि 07 मार्च 2024 से समय सिंह ने मिल में अपनी ड्यूटी पर आना बंद कर दिया था। इसे दो तीन दिन बाद पता चला कि समय सिंह ने अपने घर पर सुबह के समय घरेलू कारणों से बने तनाव के कारण आत्महत्या का प्रयास किया था, परिजनों द्वारा उसको मेरठ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान समय सिंह की मौत हो जाने के बाद 21 मार्च को इनके गांव के करीब 100 राजनीतिक लोग सुबह 9.30 बजे मिल के मेन गेट पर आ गये और गेट को जानबूझकर बंद कर दिया तथा मिल परिसर में समय सिंह का शव रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  10 साल बाद पकड़ा आसाराम बापू के रसोइये अखिल का हत्यारोपी तामराज

इसके बाद जीएम केन के कार्यालय में इन लोगों के साथ शांति वार्ता की गई। उसमें इन लोगों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधक द्वारा समय सिंह को प्रताड़ित कर डिपरेशन में पहुंचाया था और उनकी बंदूक भी जब्त कर ली, ये सभी निराधार है। ऐसी कोई भी सूचना पूर्व में मिल अधिकारियों या सिक्योरिटी एजेंसी को नहीं दी गई थी। शशांक ने बताया कि उनको जानकारी मिली है कि समय सिंह को शराब पीने की बुरी लत थी। आरोप लगाया कि ये लोग शव लेकर एक सुनियोजित रणनीति के साथ मिल से अवैध रूप से पैसा वसूलने के लिए मिल प्रबंधक पर अनर्गल आरोप के सहारे दबाव बनाने आये थे। जबकि मिल प्रबंधक द्वारा समय सिंह की नौकरी के लिए जो देनदारी बनती थी, जिसमें ईडीएलआई, पीएफ और पेंशन आदि का भुगतान करने का आश्वासन परिजनों को दिया गया था। जिसके बाद सुखद माहौल में समझौता वार्ता समाप्त हुई। आरोप है कि इसके बावजूद मिल गेट पर तैनात थानाध्यक्ष से कुछ विवाद होने पर इन प्रदर्शनकारियों ने मिल का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तथा वहां पर खड़े पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहते हुए पथराव का प्रयास किया और जबरदस्ती गेट के ऊपर से चढ़कर कूद गये। गेट नम्बर दो बंद होने के कारण वहां भी लोगों ने खड़े होकर मिल प्रबंधक को अपशब्द कहकर अभद्रता की। उन्होंने कहा कि मिल की ओर से समय सिंह के परिजनों को केवल वार्ता में तय देनदारी का लाभ देने की कार्यवाही की जा रही है, कोई दूसरा आश्वासन नहीं दिया गया है। मिल के अन्दर घटना होने पर वर्कमैन कंपनसेशन पाॅलिसी के तहत ही मुआवजा दिया जाता है, समय सिंह की मौत घरेलू कारणों से हुई हैै। मिल अधिकारी की तहरीर पर तितावी पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ मिल परिसर में हिंसक प्रदर्शन करने, अवैध रूप से गेट बंद करने, आवाजाही को रोकने के मामले में आईपीसी की धारा 188, 332, 342, 352, 353, 427 और 504 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  अपूर्वा ने संभाला बुढ़ाना में चार्ज, लखनऊ से प्रवीण द्विवेदी आये

फोन कर मिल में पुलिस को बुलाते रहे अधिकारी, एसएचओ बोले-फुर्सत नहीं

मुजफ्फरनगर। तितावी मिल परिसर में सिक्योरिटी गार्ड की मौत को लेकर हिंसक प्रदर्शन होने की सूचना मिलने के बावजूद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई, खुद मिल के वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा थाने में दी गई तहरीर से यह स्पष्ट होता है। वरिष्ठ प्रबंधक शशांक श्रीवास्तव द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जब सिक्योरिटी गार्ड समय सिंह का शव लेकर ग्रामीण मिल परिसर में प्रदर्शन के लिए घुसे तो इसकी सूचना मिल की ओर से तत्काल ही थानाध्यक्ष तितावी को दे दी गई थी, लेकिन उन्होंने सूचना के बाद भी तत्काल आने से ये कहते हुए इंकार कर दिया कि अभी वो नाॅमिनेशन के कार्य में व्यस्त हैं, मिल के अधिकारी बाहर बैठे लोगों को वार्ता के लिए बुला लें। पुलिस का कहना है कि सूचना के बाद ही मिल पर फोर्स भेज दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से जुड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: देहरादून से 20 करोड़ की नशे की दवाएं जब्त

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू गांव-गांव करेगी राष्ट्रहित चिंतन बैठकः राकेश

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  किसानों-वेतनभोगियों का वित्तीय सहारा बना सहकारी बैंकफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से जुड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: देहरादून से 20 करोड़ की नशे की दवाएं जब्तइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  आठ साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाली प्रेमिका ने सिर में तवा मारकर की युवक की हत्यालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई

Read More »