MUZAFFARNAGAR-विवाहिता ने खाया जहर, पति की सड़क पर जमकर हुई धुनाई

मुजफ्फरनगर। पति के अत्याचार और आये दिन की मारपीट तथा झगड़े से परेशान होकर एक विवाहिता ने जहर का सेवन कर लिया। देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सवेरे यहां पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। विवाहिता के पति को मृतका के परिजनों ने घर से बाहर सड़क पर खींच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को छुड़ाया और मृतका के पिता की शिकायत पर विवाहिता की हत्या के आरोप में पति और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। हंगामा बढ़ने पर सीओ सिटी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के शव को सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कोर्ट रोड पर कचहरी गेट के पास ही पेस्टिसाइड की दुकान करने वाले मुकुल सिंघल पुत्र हंस कुमार सिंघल ;30द्ध की शादी दो साल पहले उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी श्रुति ;26द्ध पुत्री शिवकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद श्रुति अपने पति मुकुल और ससुर हंस कुमार के साथ कोर्ट रोड पर कचहरी गेट के सामने आवास में रह रही थी। इसी आवास में नीचे मुकुल की दुकान है, जिसमें वो अपने पिता के साथ पेस्टिसाइड का कारोबार करता है। गुरूवार को सवेरे मुकुल के घर पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। ज्वालापुर से यहां पहुंचे मुकुल के ससुराल वालों ने उसको दुकान पर ही दबोच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू करते हुए हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी श्रुति को जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। हंगामे की सुचना मिलने पर सिविल लाइन एसएचओ इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मकान में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर देखा तो श्रुति मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। नीचे उसके मायके वालों ने मुकुल को दुकान से बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई करने लगे। इसी बीच अफरा तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने मुकुल को जबरदस्ती छुड़ाया और उसको हिरासत में ले लिया। श्रुति की मां और पिता के साथ ही अन्य रिश्तेदारों ने मुकुल उसके पिता हंस कुमार पर श्रुति को जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाये तो मुकुल ने इससे इंकार किया। हंगामा बढ़ने पर सीओ सिटी व्योम बिन्दल भी मौके पर पहुंच गये थे। उन्होंने हंगामा शांत कराया। पुलिस ने मृतका श्रुति के हत्यारोपी पति मुकुल सिंघल और ससुर हंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया और थाने पहुंचा दिया। वहीं श्रुति के शव का पंचनामा भरने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाने पहुंचकर श्रुति के पिता शिव कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी ज्वालापुर ने अपने दामाद और समधि के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ आशुतोष ने बताया कि कोर्ट रोड निवासी मुकुल का विवाह दो साल पहले ज्वालापुर की श्रुति के साथ हुआ था। आरोप है कि मुकुल नशे का आदी है और आये दिन अपनी पत्नी श्रुति के साथ मारपीट करता रहता था। इससे दोनों के बीच लगातार विवाद बना हुआ था। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग के कारण ही श्रुति के साथ मारपीट की जाती और उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। बुधवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और श्रुति को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर हालत के कारण उसके पति मुकुल ने शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह यहां पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और कचहरी के सामने आवास पर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि जहरीला पदार्थ खिलाकर श्रुति की हत्या की गई है। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जनसमस्या समझने ग्राउंड जीरो पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूप

हंस कुमार ने वंश की खातिर गोद लिया था मुकुल

मुजफ्फरनगर। कोर्ट रोड पर विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में हंस कुमार का पूरा परिवार ही बिखर गया। वो अपने बेटे के साथ हत्या के आरोप में पुलिस की हिरासत में रहे तो उनका मासूम पोता लावारिस पड़ा नजर आया। रिश्तेदारों की पूरी फौज लेकर बीमार इस मासूम को कोई अपनाने को तैयार नजर नहीं आ रहा था। परिजनों के अनुसार मुकुल भी हंस कुमार सिंघल का सगा बेटा नहीं था। उन्होंने अपना वंश चलाने के लिए जनपद बागपत के गांव बावली निवासी अपने रिश्तेदारों से मुकुल को गोद लिया था। बचपन से ही मुकुल को उन्होंने अपने बेटे की तरह ही पाला और उसकी शादी भी धूमधा से श्रुति के साथ की थी। खुद हंस कुमार बीमार हैं और उनकी हालत ऐसी है कि उनको दिशा शौच कराने के लिए आने जाने में भी किसी दूसरी व्यक्ति की सहायता लेनी पड़ती है। हंस कुमार की बेटी भी है, तो मुकुल के बावली गांव में भाई बहन भी हैं, लेकिन जब ये परिवार पुलिस के शिकंजे में फंसा तो कोई भी रिश्तेदार सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें:  गोविंद रावल हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

बिन मां के तड़प रहा मासूम अध्ययन, परवरिश पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। पति और पत्नी के बीच विवाद में सवा साल का मासूम अध्ययन लावारिस हो गया। मां श्रुति की मौत के बाद वो अपनी मां के लिए तड़पता नजर आया। हालांकि पुलिस ने फिलहाल उसको उसकी नानी मां के पास छोड़ा है, लेकिन गंभीर बीमारी से ग्रसित इस मासूम की परवरिश के लिए अब सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि नाना-नानी ने उसको सुपुर्दगी में लेने से इंकार कर दिया और पिता व दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइन में पहुंचे श्रुति के परिजन भी बच्चे की परवरिश को लेकर चिंतित रहे।

वहां पर बच्चे के नाना शिवकुमार ने एसएचओ और सीओ सिटी के समक्ष बच्चे की कस्टडी को लेकर बात की तो अफसरों ने बताया कि बच्चे की कस्टडी ब्लड रिलेशन में ही दी जायेगी और वो भी मां की ओर वाले रिश्तेदारों को ही बच्चा सौंपा जायेगा। इस पर नाना ने अपनी मजबूरी और पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए उसकी कस्टडी लेने से इंकार कर दिया, जिसके कारण बच्चे की परवरिश का सवाल खड़ा हो गया। बच्चे के नाना शिवकुमार ने एसएचओ को बताया कि बच्चा गंभीर रूप से बीमार है। जब श्रुति गर्भवती थी तो मुकुल ने उसकी पिटाई कर डाली थी, जिस कारण उसकी सातवें महीने में ही प्री मैच्योर डिलीवरी करानी पड़ी थी। इस कारण उनका धेवता अध्ययन गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गया। उसका गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में उपचार चल रहा है और सांस की नली उसके शरीर में पड़ी हुई है। अब तक उस पर करीब 10-12 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। अब ऐसी अवस्था में उसकी परवरिश करना काफी मुश्किल हो जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा सचिवालय का फैसला

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »