MUZAFFARNAGAR-एमडीए ने खतौली में तोड़ दिया मंदिर, पनपा आक्रोश

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ;एमडीएद्ध के द्वारा मंगलवार के दिन खतौली में पूरे दलबल के साथ चार अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए वहां पर हो रहे निर्माण को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया गया था। इसमें करीब 40 बीघा भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही की गई थी। अब यह बात सामने आई है कि एमडीए के अफसरों ने वहां पर बने रहे मंदिर को भी ध्वस्त करा दिया। इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों में एमडीए के प्रति आक्रोश उत्पन्न हो रहा है और आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम खतौली से मिलकर शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है, जबकि एमडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि हमने अवैध निर्माण तोड़ा है और मंदिर तोड़ने की कोई शिकायत उनको नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें:  Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने यात्रियों को कुचला, 6 की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

बजरंग दल खतौली के नगर संयोजक चन्द्रपाल राजपूत के नेतृत्व में बुधवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने एसडीएम मोनालिसा जौहरी से मुलाकात करते हुए आरोप लगाया कि निर्माणधीन मन्दिर पर एमडीएम के अधिकारियों ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करते हुए हिंदू समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। ज्ञापन में एसडीएम को की गई शिकायत में बताया गया कि 07 जनवरी 2025 को दोपहर 12.30 बजे एम.डी.ए. विभाग के द्वारा खतौली की अवैध कालोनी पर बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्यवाही कराई जा रही थी। उसी दौरान सफेदा रोड पुल के निकट कालोनी में निर्माणधीन श्री बाबा मोहनराम मंदिर को बिना किसी सूचना व बिना किसी को संपर्क किये मंदिर की चारों ओर से नींव की दीवार ध्वस्त कर दी गई है, जिसके बारे में जे.ई. हितेश गुप्ता व भरत पाल को लोगों के द्वारा मौके पर ही यह सूचित कर दिया गया था कि यह मंदिर की भूमि है, इसके बावजूद जानबूझकर अधिकारियों के द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध रूप से चलाई जा रही तीन अपंजीकृत लैब सील

बजरंग दल नेताओं ने आरोप लगाया कि एमडीए के अधिकारियों ने खतौली के क्षेत्र में माहौल खराब करने का काम किया है। बजरंग दल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा है कि एम. डी. ए. प्रशासन को 10 जनवरी शाम 4 बजे तक मन्दिर की दीवारों का पुनः निर्माण कराये, अन्यथा आंदोलन किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने एमडीए जे.ई. को तुरन्त बर्खास्त करने, मन्दिर के हुए सारे हर्जाने का खर्च देने की मांग भी की है। शिकायत करने वालों में चन्द्रपाल राजपूत के अलावा रवि, अनुज, कपिल, जतिन, नितिन, रजत, मयंक आदि शामिल रहे। एसडीएम मोनालिसा ने बताया कि शिकायत के मामले में जांच कराई जा रही है। वहीं एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा का कहना है कि एमडीए ने अवैध कालोनियों में हो रहे निर्माण को ध्वस्त कराया है। ध्वस्त कराया गया निर्माण भी अवैध था। किसी मंदिर को तोड़ने की जानकारी उनको नहीं है, न ही इस सम्बंध में उनको किसी की शिकायत मिली है। 

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर आगरा से बदलेगी आगरा की तस्वीर, सीएम योगी बोले

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने लखनऊ में किया भंडारा, दिखा आस्था व राष्ट्रभक्ति का संगमसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »