मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंची मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों की उपलब्धियों को लेकर भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान की कड़ी में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी जनता के बीच पहुंची और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करते हुए भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा जनकल्याण नीति के तहत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए मोदी-योगी की उपलब्धियों को बताया।

केन्द्र में मोदी सरकार के दस साल और यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार के आठ साल का जश्न मनाया जा रहा है। इसके लिए भाजपा के द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में लोगों तक डबल इंजन की सरकारों के कामकाज को पहुंचाने के लिए नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप भी भाजपा कार्यकर्ताओं और पालिका सभासदों के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं। उनके द्वारा भाजपा के हनुमत मंडल में आने वाले शहर के वार्ड 49 के अन्तर्गत मौहल्ला पंचमुखी, सर्राफा बाजार, मोती महल, आहताऔलिया में पहुंचकर लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की गई और इस दौरान पीएम मोदी एवं सीएम योगी की सरकारों के द्वारा जनता के कल्याण और देश व प्रदेश के उत्थान के लिए कराये गये ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बाजार क्षेत्र में भी दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों और ठेले लग ाने वाले लोगों से मिलकर भी उनको भाजपा सरकारों की योजनाओं और उपलब्धियों वाले पत्रक वितरित किये। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष सलभ गर्ग, वार्ड सभासद मनोज वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेन्द्र पाल, जिला मंत्री सुधीर खटीक, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, विशाल गर्ग, अमित सुधा, डॉ. अनुज पचीसिया, विवेक चौहान, आशुतोष वर्मा, राधे वर्मा, राधा वल्लभ गोयल, यश वर्मा, अरविंद दीक्षित, आशु वर्मा, कवि वर्मा, नितिन गर्ग, गोपाल अग्रवाल, आर्यन बिड़ला, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा मौहल्ला कृष्णापुरी में घर-घर जाकर केंद्र और यूपी सरकारों की उपलब्धियों व योजनाओं को लेकर प्रचार किया गया। यहां पर वार्ड सभासद राजीव शर्मा के नेतृत्व में नागरिकों ने उनका स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान में सभासद मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, योगेश मित्तल, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, जिला मंत्री सुधीर खटीक, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, रोहित जैन, रक्षित नामदेव, रवि गोस्वामी, आर्यन बिड़ला, मनोज गोयल, वीणा त्यागी, आशुतोष वर्मा, जितेंद्र मित्तल एवं मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  शिवभक्तों को रुद्राक्ष माला भेंट कर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया अभिनंदन

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  आकाश आनंद ने की उत्तर प्रदेश सरकार की तालिबान से तुलना,

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »