शहर के अतिथि शिव भक्तों पर मीनाक्षी स्वरूप ने की पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर। शिवभक्तों की सेवा में नतमस्तक और सक्रिय नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को आत्मसात करते हुए शुक्रवार को कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर पहुंचे हजारों शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा के साथ उनका पालिका परिवार की ओर से अभिनंदन करते हुए सनातन संस्कृति की अतिथि देवो भवः परंपरा को जीवंत कर दिया। श्रद्धा से भरे वातावरण में उन्होंने कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में शीतल पेय वितरित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इसी दौरान उन्होंने नगर की व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया और अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर फव्वारा बंद मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित जेई को फौरन सुधार के निर्देश दिए।

पावन श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान नगर में प्रवेश कर रहे शिवभक्तों का भव्य स्वागत करते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा किकृकांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि शहर में श्रद्धालुओं को अतिथि मानते हुए उनकी सुविधा हेतु नगरपालिका द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस दौरान फव्वारे की तकनीकी गड़बड़ी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित जेई जल जितेन्द्र कुमार को त्वरित सुधार हेतु निर्देश भी दिए और कहा कि यह फव्वारा 24 घंटे निरंतर चलाया जाये। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, महामंत्री अमन तोमर, विनीत धीमान, राधे वर्मा, भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद कुसुमलता पाल, रितु त्यागी, बबीता सिंह, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, विजय चिंटू, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, रविकांत काका, लिपिक मनोज पाल, प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस एनवायरो नितेश चौधरी, डीके जैन आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाबा श्याम का निशान लेकर उमड़ा भक्तों का सैलाब

Also Read This

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सपा की नई रणनीति

लखनऊ | 24 फरवरी 2026 — उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी को मजबूत करने के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी आईपैक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह कदम राज्य की राजनीति में आगामी मुकाबले को लेकर सपा की गंभीरता को दर्शाता है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में आईपैक की एक टीम ने काम शुरू कर दिया है और उन सीटों का विश्लेषण किया जा रहा है, जहां पिछले चुनावों में सपा को कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आईपैक को मुख्य रूप

Read More »

एनसीईआरटी क्लास 8 ज्यूडिशियल करप्शन कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

ई दिल्ली: एनसीईआरटी क्लास 8 ज्यूडिशियल करप्शन कंटेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर संज्ञान लिया है और वे स्वयं कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा. कानून अपना काम करेगा.” यह मामला अदालत में सीनियर वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाया। दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि वे इस बात से विचलित हैं कि स्कूली छात्रों को इस प्रकार की सामग्री पढ़ाई जा रही है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का हुआ गठनकपिल सिब्बल

Read More »

होली पर अतिरिक्त बसें: 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन

लखनऊ। होली पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन की घोषणा की है। यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 3600 से 4500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दिल्ली एवं गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यात्रा का दबाव अधिक रहता है। इसलिए इन क्षेत्रों में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या पहले से सुनिश्चित की जाएगी।  निर्देश दिए गए हैं कि शत-प्रतिशत निगम बसों को ऑनरोड रखा जाए। अनुबंधित बसों

Read More »

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »