एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा का यादगार समापन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रागण दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा- 2024 का मंगलवार को हर्ष और उल्लास भरे आनंदमय वातावरण में यादगार समापन हो गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से कला और प्रतिभा का अनूठा संगम पेश करते हुए सभी का दिल जीत लिया। धर्म, संस्कृति और राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों की बेला में जहां बच्चों ने केन्द्र शासित प्रदेशों की संस्कृतियों को पेश किया तो वहीं रंगीलो राजस्थान ने धूम मचा दी। मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से कारगिल युद्ध के शहीदों को भी नमन किया गया, तो यूवी लाइट शो समापन समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा-2024 का समापन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में न्यूरो ब्रेन स्पाइन एण्ड नर्वस क्लीनिक मेरठ की निदेशक न्यूरोलाजिस्ट डा. भावना तोमर, रेडियोलाजिस्ट डा. जयदीप तोमर के साथ ही एडीजे 3 सीताराम आर्य, एडीजे एफटीसी प्रथम निशांत सिंगला, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ, एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, मधु गोयल, सुरूचि गोयल, वैभव गोयल, मेघा गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भीमसेन कंसल, सचिव विकास गोयल, उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल और कमेटी सदस्य वैभव गोयल, पूजा रोहित सिंघल का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने स्वागत किया। सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अतिथियों के स्वागत और अभिनंदन की परम्परा के उपरांत मंचीय प्रस्तुतियों का आनंदमयी सिलसिला प्रारम्भ हुआ। छात्र-छात्राओं ने गणेश वन्दना के मनोहारी नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से वातावरण में भक्ति का संचार किया। इसके उपरांत मस्ती भरे अंदाज में नृत्य प्रस्तुति के साथ विद्यार्थियों ने अतिथियों के सम्मान में वेलकम डांस की सुन्दर प्रस्तुति दी। राष्ट्रवाद और देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना को समर्पित राजमाता जीजा बाई के जीवन को भी स्वराज्य जननी कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रस्तुत कर सभी की सराहना प्राप्त की। भगवान हरि विष्णु के अवतारों का प्रदर्शन भी वातावरण को आस्था और श्रद्धा भाव की दहलीज पर ले जाने वाला है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने भगवान हरि विष्णु के 24 अवतारों में प्रमुख भगवान राम, कृष्ण, नरसिंह सहित दस अवतारों को मंच पर प्रस्तुत किया। इसके साथ ही देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों और राजस्थान की नृत्य, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासतों को भी नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बखूबी पेश कर सभी को रोमांचित और आनंदमयी कर दिया गया। देश के अमर शहीदों को समर्पित कार्यक्रम ए ट्रिब्यूट टू कारगिल हीरो में कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान को छात्रों ने प्रस्तुत कर इस समापन बेला को भावनाओं से ओतप्रोत कर दिया। यूवी लाइट शो वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। बच्चों की मनपसंद कार्टून चरित्र पर आधारित फैन्टसी फ्रेंजी कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के द्वारा छोटा भीम बनकर धूम मचाई तो टाम एण्ड जेरी के किरदार में जमकर धमाल किया। लिटल सिंघम की धमाकेदार प्रस्तुति तो डोरेमोन का चुलबुला अंदाज सभी कुछ एक यादगार छाप छोड़ गया। समापन समारोह में परीक्षा और अन्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा प्रदर्शन और कार्यक्रमों के विषय की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही बच्चों को अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के साथ जोड़ते हुए उनको संस्कारवान बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के लिए बच्चों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं के परिश्रम की भी सराहना की। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन शिक्षिका रितु सिक्का और एंकरिंग रिदम्बरा, नैना, हर्ष, आन्या, निर्मल और निहाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल की प्रधानाचार्या डा. मृणालिनी अनन्त, चंचल सक्सेना, नीलम महाना, सीए अजय अग्रवाल, राशि चौधरी, वरदान चौधरी, एडीजीसी विक्रांत राठी एडवोकेट, सत्यवीर सिंह, मनोज बाठला, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, एडीजीसी नीरज कांत मलिक, एडीजीसी अरुण जावला, एडीजीसी कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर फंसा जावेद, मुकदमा दर्ज

Also Read This

होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक ने बच्चों और बुजुर्गों संग

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान पर स्टैण्डर्ड क्लब क्विज़ एक्टिविटी सम्पन्नफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक ने बच्चों और बुजुर्गों संग मनाई दिपावलीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »