एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को तिरंगे झंडों, फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों द्वारा किए गए नृत्य, कविता पाठ और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रवाद का जुनून नजर आया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने विद्यालय प्रांगण में पधारे एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, राजन अग्रवाल और एडीजीसी विक्रांत राठी एडवोकेट का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया।

स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की कड़ी में कक्षा-2 के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत पर सुन्दर सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। छात्रा वल्लरी वशिष्ठ ने अंग्रेजी और तेंजिल सिंह ने हिन्दी में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर गुलाम भारत से लेकर आज के आधुनिक और शक्तिशाली भारत का परिचय कराया। कक्षा-6 से 8 तक के विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति और छात्र आशु की ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित ओजस्वी कविता ने राष्ट्रवाद के भाव को और शक्ति प्रदान की। जन्माष्टमी महारास और रिदम ऑफ इंडिया नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने भारत की विविध संस्कृति और सभ्यता का दर्शन करते हुए माृतभूमि को नमन किया।

एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने बच्चों की मंचीय प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि देश की भावी पीढ़ी में ऐसी ही राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करना ऐसे आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहता है। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों से देश की शक्ति को प्रदर्शित किया, अमर वीरों को नमन किया। उन्होंने बच्चों को सीख दी कि उनको देश के उत्थान के लिए अपने योगदान पर चिंतन करना चाहिए, धर्म और समाज से पहले राष्ट्र को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

इसे भी पढ़ें:  संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में दी कबूतर की बली

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि ये स्वतंत्रता इस पीढ़ी को विरासत मेें मिली है, लेकिन न जाने कितने जाने और अनजाने लोगों ने इसके लिए बलिदान दिया है, हमें उन सभी बलिदानियों को याद रखना चाहिए। बच्चों को देश के लिए शत प्रतिशत समर्पण के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता के महत्व को गंभीरता से समझें, ये स्वतंत्र भारत आज योगदान मांग रहा है। देश के लिए आगे आयें और अपने धर्म तथा संस्कृति से भी जुड़ाव रखें। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ वकीलों ने की कचहरी में हड़ताल


इस अवसर पर जोनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर नैशनल के लिए क्वालीफाई करने वाले छात्र शौर्य मलिक और पदक लाने वाले छात्र कृष्णा वर्मा को सम्मानित किया गया और उनके मैंटर कुलदीप सिंह के प्रयासों की भी प्रशंसा की। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए हैड बॉय व हैड गर्ल के नाम की घोषणा की। इनमें छात्र आशु को स्कूल हैड ब्वॉय और छात्रा तंेजिल सिंह को स्कूल हैड गर्ल बनाया गया। अंत में देश की अखंडता, एकता और प्रगति के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। एंकरिंग छात्रा फारिहा और तेजस्वी त्यागी ने की। विद्यालय के समस्त स्टाफ का कार्यक्रम को सुन्दर बनाने में सराहनीय योगदान रहा। 

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना में कार्यरत दो इंजीनियरों को ट्रक ने कुचलाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ वकीलों ने की कचहरी में हड़तालइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  संभल पुलिस का एक्शन: जामा मस्जिद कमेटी के सदर को हिरासत में लियालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »