एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना बैगलेस डे, बच्चों ने जमकर की मौज-मस्ती

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को बस्ते के भारी बोझ से निजात दिलाकर खेल-खेल में व्यवहारिक ज्ञान की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय बैगलेस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभाग करते हुए खेल एवं कला सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सहरानीय प्रदर्शन किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय के प्राइमरी विंग में नर्सरी से कक्षा-2 तक के छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय बैगलेस-डे का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को बिना बैग और किताबों के भी ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए उनको खेल ही खेल में सीखने के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान कक्षाओं का वातावरण भी मौज मस्ती और हंसी-खुशी भरा रहा। विद्यार्थियों ने किताबों के तनाव से अलग मस्ती भरे वातावररण में रचनात्मकता और व्यावहारिक शिक्षा से भरपूर बैगलेस डे का पूरा आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें:  राखी बंधन के साथ हर बहन भाइयों से लेकर महिलाओं के सम्मान का संकल्पः जयंती


इस दौरान बच्चों को बेलैंसिंग, नॉन फायर कुकिंग, कला, क्राफ्ट, गेम्स और कहानियों के साथ ही अन्य गतिविधियों में शामिल करते हुए उनको बिना किताबों के व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। इस प्रोग्राम के सहारे बच्चों ने खेल और कला के माध्यम से सीखने की अपनी प्रतिभा को निखारा और पेपर फोल्ड के सहारे बोट, कैट, डॉग और हाउस आदि बनाये। इसके साथ ही उनको व्यवहारिक ज्ञान सिखाने वाले विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियों में शामिल किया गया। उनको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना, संतुलन बनाना और तनाव मुक्त रहने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही कला के माध्यम से बच्चों ने सुन्दर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नॉन फायर कुकिंग के सहारे बच्चों को फल और सब्जी की सलाद, नींबू पानी, शरबत आदि बनाना सिखाया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों के लिए यह एक ऐसा स्वप्निल अवसर था, जबकि वो अपने भारी स्कूल बैग के बोझ से मुक्त रहकर पाठयपुस्तकों और नोट बुक के बजाये खेल, कला, नृत्य और भिन्न-भिन्न गतिविधियों के सहारे सीखने की अपनी प्रतिभा को और सक्षम बनाने के लिए उत्साह और आनंद से परिपूर्ण नजर आते हैं। बैगलेस डे कार्यक्रम का उद्देश्य, छात्रों को भारी बैग और पाठयपुस्तकों के तनाव से राहत देने के साथ-साथ बच्चों में रचनात्मकता, संवाद क्षमता और जीवन कौशल का विकास करना है। इसके सहारे सीखने को अधिक रुचिकर और कक्षाओं का वातावरण तनाव मुक्त बनाना है। बच्चों ने दो दिवसीय कार्यक्रम में मौज मस्ती के बीच ही अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में प्राइमरी विंग की शिक्षिकाओं और स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने बुलाई महापंचायत, फिर लटका चरथावल

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने बुलाई महापंचायत, फिर लटका चरथावल मार्ग का चौड़ीकरणफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  पति ने नवविवाहित पत्नी की चुन्नी से गला घोटकर की हत्याइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »