एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूर

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सीबीएसई भारतीय भाषा समर कैंप-2025 कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को पंजाब के भाषाई, सांस्कृतिक और पारम्परिक इतिहास तथा संस्कृति एवं सभ्यता से परिचित कराने के लिए बच्चों को पंजाब का वर्चअल टूर कराया गया। इस दौरान पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और नृत्य एवं कला संस्कृति, भाषा एवं सामाजिक सभ्यता एक स्क्रीन के दायरे में सिमटा नजर आया। बच्चों ने इस भरपूर आनंद लेकर अपना भाषाई और सांस्कृतिक ज्ञानवर्धन किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी -2020 के बहुभाषावाद व्यवस्था पर सीबीएसई द्वारा देशव्यापी अभियान के अंतर्गत संबद्ध विद्यालयों में इस साल भारतीय भाषा समर कैंप-2025 कार्यक्रम लांच किया गया है। इसी कड़ी में विद्यालय में इस विशेष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 100 से अधिक बच्चों के द्वारा प्रतिभाग करते हुए देश के विभिन्न राज्यों का भाषाई एवं सांस्कृतिक ज्ञान अर्जित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  देशभक्त किसान नेता धर्मेंद्र मलिक का हिंदू संगठनों ने किया अभिनंदन


इसमें भाषा आधारित शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के साथ ही भाषाओं का संरक्षण करने का प्रयास भी किया जा रहा है और बहुभाषाई ाान के सहारे बच्चों का कौशल विकास करते हुए उनको भविष्य के लिए तैयार किया जाना इसका मूल उद्देश्य है। बताया कि रविवार को भारतीय भाषा समर कैंप-2025 में बच्चों को पंजाब के सांस्कृतिक शिक्षण के लिए वर्चुअल टूर कराया गया। इसमें चलचित्र के माध्यम से बच्चों ने पंजाब की धार्मिक और सामाजिक संस्कृति को समझने का काम किया तो वहीं वहां की नृत्य और कला की जानकारी अर्जित कर भरपूर मनोरंजन किया। इसमें बच्चों को पंजाब राज्य के समृद्ध इतिहास, परम्पराओं और सभ्यता की वृहद जानकारी दी गई। साथ ही राज्य की जीवंत संस्कृति और विविध भाषा के बारे में भी बताया गया। इसके सहारे बच्चों को पंजाब की सांस्कृतिक, धार्मिक, भाषाई और कला विरासत को समझने में सहायता मिली। कैंप में बच्चों को अमृतसर का गोल्डन टैम्पल और जलियावाला बाग का वर्चुअल टूर कराते हुए इनके इतिहास के बारे में अवगत कराया गया। पंजाबी नृत्य कला का भी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें भांगड़ा और गिद्दा में शामिल होकर बच्चों ने आनंद का अनुभव किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज प्रकरण में जेल वार्डर सस्पेंड

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंत्रियों के आवास पर खूब उड़े अबीर-ओ-गुलालप्रवीण ठकराल ने कहा कि नवरात्रि के

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »