एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षा में कला एकीकरण पर कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् ;सीबीएसईद्ध द्वारा चलाये जा रहे कपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ;सीबीपीद्ध के अन्तर्गत शिक्षा में कला का एकीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के प्राथमिक एवं माध्यमिक विंग के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा प्रतिभाग कर कला के माध्यम से पाठन-पाठन के प्रत्येक विषय को रोचक बनाने के गुर सीखे।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि सीबीएसई देहरादून रीजन के तत्वावधान में रिसोर्स पर्सन डॉ. मृणालिनी अनंत और अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक विंग के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला में शिक्षा में कला का एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षा के प्रत्येक विषय और पाठ्यक्रम को कला के माध्यम से रचनात्मक और रोमांचक बनाते हुए सरल स्वरूप में विद्यार्थियों तक पहुंचाने के गुर सिखाये गये।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ वकीलों ने की कचहरी में हड़ताल


रिसोर्स पर्सन के द्वारा बताया गया कि विभिन्न विषयों के साथ कला को एकीकृत करते हुए किस प्रकार से पठन-पाठन के वातावरण को एक स्मूथ वे प्रदान किया जा सकता है। गणित जैसे जटिल विषयों में कला का एकीकरण हम किस प्रकार करते हुए विषय को रोचक बना सकते हैं। शिक्षक व शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों के साथ संवेदनशील संबंध बनाने और उनकी प्रतिभा को पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए पाठ्यक्रम को सरल बनाने के लिए अभिनव प्रयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रधानाचार्या ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के प्राइमरी और माध्यमिक विंग के 60 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। इससे विद्यालय में नर्सरी से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों को लाभान्वित करने में मदद मिलेगी। शिक्षा में पाठ्यक्रम बनाने के लिए किये जा रहे रचनात्मक प्रयोग विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्बंधों को प्रगाढ़ बनाने के साथ ही कक्षाओं में शिक्षा के लिए रोचक वातावरण बनाने में भी सहायक साबित हो रहे हैं। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सीबीएसई रिसोर्स पर्सन के रूप में पधारे डॉ. मृणालिनी अनंत और अनिल कुमार गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  छपार में पत्रकार के बहनोई के घर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में फर्जी बैनामा, 15 लाख की ठगी का खुलासाजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »