एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फ्रेब्रिक प्रिंटिंग सीखने को किया शैक्षिक भ्रमण

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत फैशन स्टडीज के विद्याथियों को फ्रेब्रिक प्रिंटिंग ;कपड़ा छपाईद्ध का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कराने के लिए शैक्षिणिक भ्रमण पर ले जाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा कपड़ा छपाई के प्रमुख नवाचार, तकनीक और औद्योगिक विषयों पर आधारित जानकारी प्राप्त करते हुए लाभ उठाया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय में फैशन स्टडीज विषय में शिक्षा ग्रहण करने वाले कक्षा-11वीं और कक्षा-12वीं के विद्यार्थियों को विद्यालय की फाईन आर्ट्स की शिक्षिका डॉ. श्वेता गुप्ता और प्रवीण गोयल के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। इन विद्यार्थियों को शिक्षकों के द्वारा कपड़ा छपाई के प्रमुख केन्द्र पर्ल एकेडमी, दिल्ली में सहभागिता सत्र के अन्तर्गत शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस सत्र के दौरान विद्यार्थियों को कपड़ा छपाई से संबंधित प्रमुख नवाचारों, तकनीक और इसके लिए निर्धारित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री की नाराजगी के बाद तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता का खतौली से तबादला


इसमें कपड़ों पर पैटर्न बनाने के लिए अपनाई जाने वाली जापानी मैनुअल रेजिस्ट डाइंग तकनीक शिबोरी के प्रति विद्यार्थियों का विशेष ध्यानाकर्षण करते हुए इसमें होने वाले नीले और सफेद रंग के उपयोग की विधा को समझाया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं को फैब्रिक डिजाइनिंग और फैशन मीडिया के के सम्बंध में नवीनतम प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। छात्राओं ने इस दौरान विशेषज्ञों से कपड़ा छपाई के सम्बंध में अनेक प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासा को पूर्ण किया। साथ ही छात्राओं ने सत्र के दौरान कपड़ा छपाई का व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करने के लिए कपड़ों पर विभिन्न प्रकार के प्रिंट भी किये। कपड़ा छपाई के लिए आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण का छात्राओं ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूरे उत्साह के साथ आनंद लिया और उनका ज्ञानवर्धन भी हुआ। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाकियू में कार्ड परम्परा से यूनियन मुखिया खफा

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »