एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था और उल्लास से हुआ बसंत का स्वागत

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल विद्यालय के प्रांगण में रितुराज बसंत का पूर्ण आस्था और उल्लास से परिपूर्ण वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत किया गया। बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय परिसर में हवन का आयोजन किया गया। इससे पहले ज्ञान और कला की प्रतीक देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी। हवन के उपरांत विद्यालय में बालिकाओं का भी पूजन कर तिलक करते हुए उनको मिष्ठान्न वितरित किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में रितु परिवर्तन और देवी सरस्वती के पूजन के पर्व बसंत पंचमी पर आस्था और उल्लास का वातावरण नजर आया। पूरा प्रांगण पतंग और बंदरवार से सजाते हुए आकर्षक साज सज्जा की गई थी। रविवार को सवेरे विद्यालय प्रांगण में हवन हुआ। इसमें मुख्य यजमान के रूप में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ जनकल्याण की प्रार्थना के साथ आहुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के मूर्ति के सक्षम दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी ने हवन में प्रतिभाग किया और आरती की। सभी पीले वस्त्रों को धारण कर कार्यक्रम में शामिल हुए और देश-प्रदेश की उन्नति और जन कल्याण के भाव के साथ मां सरस्वती का पूजन किया। 

इसे भी पढ़ें:  शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए देवबन्द पुलिस व आर ए एफ ने किया फ्लैग मार्च


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बसंत पंचमी के इस त्यौहार के सामाजिक और धार्मिक महत्व को समझाते हुए बताया कि रितुराज बसंत के आगमन से केवल इंसान ही नहीं बल्कि देवता भी प्रसन्न होते हैं। पेड-पौधों पर नई कोंपले निकलनी शुरू हो जाती हैं। इसे परिवर्तन का त्यौहार माना जाता है, बसंत से ही मौसम में नया बदलाव देखने को मिलता है। यह खुशहाली और हरियाली का पर्व है। यह हमें परिवर्तन का प्रेरक संदेश देता है, ताकि हम परिवर्तन को स्वीकार कर जीवन में अच्छाई को ग्रहण करें और बुराई का त्यागी करें। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी के उपलक्ष में विद्यालय में कई दिनों से कक्षा आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया गया। इसमें छात्र-छात्राओं के बीच पतंग सज्जा प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही। इसके साथ ही पोस्टर मेकिंग, कविता लेखन और भजन प्रतियोगिता भी कराई गई। सभी में बच्चों ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। अंत में उन्होंने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन के लिए मां सरस्वती से कामना की। सभी को मीठे पीले चावल का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नालियों में नहीं बहेगा मंदिरों का गंगाजल

Also Read This

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम

Read More »

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »