एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल अवार्ड

मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल एजुकेशन पॉलिसी की भांति ही शिक्षा पद्धति और व्यवस्था को अपनाने वाले मुजफ्फरनगर जिले के पहले एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस विद्यालय ने आठ हजार से ज्यादा विद्यालयों को एक विशिष्ट प्रतिस्पर्धा में पछाड़ते हुए अव्वल नम्बर हासिल करने का काम किया है। अपनी उत्कृष्ट एजुकेशन पॉलिसी के आधार पर विद्यालय में बैग लैस शिक्षा पद्धति के संकल्प का साकार कर रहे एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को बेस्ट स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके लिए विद्यालय में जश्न का माहौल है। इस अवार्ड के मिलने पर एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल और एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सचिव वैभव गोयल द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनन्त और समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अधीन शहर के वसुंधरा रेजीडेंसी में संचालित हो रही एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शिक्षा जिंदगी में दीपक की लौ की तरह है। अब बदलाव की बयार में वर्ल्ड विजन स्कूल का शिक्षा स्तर फिर चर्चा में है। शनिवार को स्कूली शिक्षा में एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल रैंकिंग 2024-25 का आयोजन गुरुग्राम के होटल लीला में हुआ, जहां देशभर के स्कूलों को 14 मापदंडों के व्यापक सेट के आधार पर जिसमें अकादमिक प्रतिष्ठा, संकाय क्षमता, बुनियादी ढाँचा, सह-पाठ्यचर्या शिक्षा और बहुत कुछ शामिल है।

रैंकिंग काफी प्रतिष्ठित है और इसमें 34 शहरों के 8,700 स्कूल शामिल हुए, जिनमें एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल मुजफ्फरनगर ने नंबर-1 रैंक हासिल की है। विद्यालय कोआॅर्डिनेटर रश्मि रस्तोगी व शीतल गोयल ने पुरस्कार ग्रहण किया। बात स्कूल की लाइब्रेरी की हो या साइंस लैब की, कंप्यूटर क्लासों की हो या स्मार्ट क्लासों की, साफ- सफाई की हो या इमारत की, फर्नीचर की हो या स्कूल की दीवारों पर हुए ज्ञानवर्धक आर्ट की इनका कोई मुकाबला नहीं है। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रबंधन के पूर्ण समर्थन, टीम की अथक मेहनत और माता-पिता के अटूट समर्थन से ही हमें मुजफ्फरनगर में नंबर 1 स्कूल का दर्जा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ई-चालान का मेसेज भेज खाते से 11 बार में उड़ाए 18 लाख

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ई-चालान का मेसेज भेज खाते से 11

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  ई-चालान का मेसेज भेज खाते से 11 बार में उड़ाए 18 लाखफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ताजमहल तक पहुंचा पानी…लोगों में दहशत…. रात तक हो सकती है खतरनाक स्थितिइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  NOIDA PANCHAYAT-भंगेला चेक पोस्ट पर पुलिस से भिड़ गये किसानलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »